मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : नगरी में 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक अंबिका मरकाम ने दिया आशीर्वाद - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 25, 2024

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : नगरी में 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक अंबिका मरकाम ने दिया आशीर्वाद

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : नगरी में 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक अंबिका मरकाम ने दिया आशीर्वाद



नगरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 26 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम सहित जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।


26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नगरी के श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। इस अवसर पर 26 दूल्हों की बारात बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। बारात का स्वागत महिला एवं बाल विकास तथा जनप्रतिनिधि अधिकारी, कर्मचारियों ने किया, तत्पश्चात नगरी नगर के पुरोहित पंडित ठकुरी प्रसाद शर्मा के द्वारा मंत्रोच्चार कर के सभी 26 जोड़ों का विवाह करवाया गया।

विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन लाखों लोगों के लिए आशा की किरण लाती है, जो समाज के अंतिम छोर पर खड़े हैं। समाज जहां खड़ा हो, समाज से जो जुड़ा हो, शासन-प्रशासन खड़ा हो, मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त हो, समाज की उपस्थिति हो, ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित होना और भागीदार बनना अपने आप में गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना इसी का उपक्रम है। नव दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले वर वधू एवं उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एक सामाजिक आंदोलन

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस और पिंकी शिवराज ने कहा कि यह एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लिंगानुपात को बढ़ाने देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। सीएम विष्णुदेव साय सरकार की मंशानुरूप महिलाओं के हाथ में कुछ पैसे आ जाएं। ताकि, महिलाओं का अपने घर में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सके। इसके लिए भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावशाली होगी। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के लाभान्वित महिलाओं को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिंकी ध्रुव, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत की अध्यक्ष अराधना शुक्ला, जनपद अध्यक्ष नगरी की अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, मोहन नाहटा, उपाध्यक्ष सुमीत लिमजा, विकल गुप्ता, रवि दुबे, नागेंद्र शुक्ला, अनिरुद्ध गंजीर, रूपेंद्र साहू, पेमन स्वर्णबेर, चेलेश्वरी, साहू बंशीलाल शोरी, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी सोमेंद्र कुमार साहू, पर्यवेक्षक अनीता साहू घठुला, निशाबाला भौतेकर, सांकरा, साधना बोदले नगरी, हेमंत बंजारे दुगली, अनीता साहू बेलरगांव, मेहतरीन कुर्री डोंगरडुला, कालिंद्री देशलहरे केरेगांव, नर्मदा सोम सिहावा, पुष्पा मोहिते सिहावा, चेमीन साहू नगरी, लता केसरी सकरा,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages