54 साल बाद गाबा में चूर-चूर हुआ ऑस्ट्रेलिया का घमंड, भारत ने दिया गहरा जख्म - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 18, 2024

54 साल बाद गाबा में चूर-चूर हुआ ऑस्ट्रेलिया का घमंड, भारत ने दिया गहरा जख्म

 54 साल बाद गाबा में चूर-चूर हुआ ऑस्ट्रेलिया का घमंड, भारत ने दिया गहरा जख्म


Australia Lowest Test Cricket Score Vs India गाबा टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय टीम पहली पारी में 445 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में भारतीय टीम 260 रन पर सिमटी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों पर पारी घोषित की। इस दौरान कंगारू टीम के नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा। भारत के खिलाफ कंगारू टीम का ये सबसे छोटा टेस्ट स्कोर रहा।


India vs Australia 3rd Test: गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

गाबा में एक बार फिर भारत ने ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा। ब्रिस्बेन के गाबा में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच अभी खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।


भारतीय टीम पांचवें दिन के खेल में पहली पारी में 260 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद कंगारू टीम ने 89/7 पर दूसरी पारी घोषित की। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बैटर्स दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों के सामने क्रीज पर नहीं टिक पाए। जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट गिरे तब उन्होंने गाबा के मैदान पर भारत के खिलाफ 54 साल बाद अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।


India vs Australia 3rd Test: गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्डऑस्ट्रेलियाई टीम (India vs Australia 3rd Test) की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही। पांचवें दिन जसप्रीत बुमराह ने सबसे पहले उस्मान ख्वाजा को 8 रन पर क्लीन बोल्ड किया। इसके अगले ओवर में बुमराह का जादू फिर चला और उन्होंने मार्नस लाबुशेन को 1 रन पर पंत के हाथों कैच आउट कराया। फिर आकाशदीप ने अपने पहले ओवर में नाथन को पंत के हाथों लपकाया। कुछ ही देर में आकाश ने मिचेल को पंत के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह 28 रन तक ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिर चुके थे।


स्टीव स्मिथ को सिराज ने पंत के हाथों कैच आउट कराया और 33 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने पांच विकेट खो चुकी थी। जैसे ही पांचवें विकेट गिरा तो कंगारू टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। 1970 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने इस छोटे स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवाए। इस तरह एक बार फिर गाबा में ऑस्ट्रेलिया का भारत ने घमंड तोड़ा।

इसके बाद ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। हेड के बाद पैट कमिंस 10 रन पर 22 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे। दूसरी पारी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट, जबकि मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने 2-2 विकेट हासिल किए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages