Aishwarya Rai के लिए प्रोटेक्टिव हुए Abhishek...कभी दुपट्टा संभालते, तो कभी कंधे पर हाथ रखे आए नजर
आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को साथ में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कपल के बीच आ रही अनबन की खबरों के बाद उन्हें यू एक साथ फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं इस बीच अभिषेक एक प्रोटेक्टिव हसबैंड की तरह ऐश्वर्या का दुपट्टा संभालते हुए नजर आए।
अभिषेक बच्चन ने संभाला ऐश्वर्या का दुपट्टा (Photo: Instagram)काफी समय से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के अलग होने की खबर मीडिया में सुर्खियों में रही। हालांकि परिवार में से किसी ने भी इस पर कोई बयान नहीं दिया। लेकिन अब कपल को एक साथ देखकर फिलहाल इस तरह की बातें करने वालों के मुंह पर हमेशा के लिए ताला लग गया है।
स्कूल फंक्शन में दिखाई दिए साथ
मुंबई में हुए बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में कपल साथ में नजर आया। वहीं दादा अमिताभ बच्चन भी कार्यक्रम को देखने के लिए स्कूल पहुंचे। दरअसल धीरूभाई अंबनी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल डे के मौके पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक साथ पहुंचकर सभी को खुश कर दिया।
ब्लैक कलर के सूट में नजर आईं ऐश्ववर्या राय
इस दौरान ऐश्वर्या राय को मनीष मल्होत्रा के ब्लैक कलर के कस्टम सूट मे देखा गया। साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा ओपन करके लिया था। वहीं अभिषेक ने ब्लैक कलर की हुडी पहनी हुई थी जिसे उन्होंने मैचिंग जॉगर्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था।
अभिषेक बच्चन ने यूं रखा ऐश्वर्या का ध्यानइस वीडियो को कई सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया गया है लेकिन एक चीज जिसने हम सभी का ध्यान खींचा वो था अभिषेक का ऐश्वर्या के प्रति केयरिंग लुक। दरअसल ऐश्वर्या ने अपना दुपट्टा ओपन रखा था और बहुत लंबा होने की वजह से वो जमीन छू रहा था। अभिषेक कभी ऐश्वर्या का दुपट्टा संभालते हुए दिखे तो कभी उनके कंधे पर हाथ रखे हुए। दरअसल एंट्री करते समय अभिषेक पत्नी को आगे करते हैं और उन्हें पहले अंदर जाने के लिए बोलते हैं। एक्टर का ये जेस्चर देखकर फैंस के चेहरे पर स्माइल आ गई। ऐश्वर्या और अभिषेक को यूं साथ में देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है
इस दौरान पहले ऐश्वर्या को ससुर अमिताभ बच्चन से बातचीत करते हुए देखा गया। बाद में वो अन्य गेस्ट्स के साथ भी चिटचैट करते हुए दिखे। फैंस इनके बीच की बॉन्डिंग देखकर खूब खुश हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वॉव तो वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों को साथ में देखकर अच्छा लगा।
No comments:
Post a Comment