ये क्या हुआ! Angelina Jolie का ऐसा हाल देख चौंके फैंस, हाथ की उभरी नसों ने किया परेशान - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, December 22, 2024

ये क्या हुआ! Angelina Jolie का ऐसा हाल देख चौंके फैंस, हाथ की उभरी नसों ने किया परेशान

 ये क्या हुआ! Angelina Jolie का ऐसा हाल देख चौंके फैंस, हाथ की उभरी नसों ने किया परेशान


हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) अपने हालिया अपीयरेंस के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। 49 साल की अभिनेत्री को देख फैंस शॉक हो गए हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कुछ समय से वह अपने एक्स हसबैंड ब्रैड पिट के साथ तलाक को लेकर चर्चा बटोर रही थीं। जानिए उनके बारे में।

एंजेलिना जोली की हालत देख फैंस हुए परेशान। फोटो क्रेडिट- एक्स

हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में छा ही जाती हैं। कभी एक्स हसबैंड ब्रैड पिट (Brad Pitt) से तलाक और विवाद तो कभी अपनी फिल्मों के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि, इस वक्त वह अपने लेटेस्ट अपीयरेंस के लिए चर्चा में आ गई हैं।


49 साल की एंजेलिना जोली दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनकी फिटनेस का भी कोई जोड़ नहीं है। मगर उनकी हालिया फोटोज ने सोशल मीडिया पर फैंस को परेशान कर दिया। इसकी वजह उनका हेल्थ है।


एंजेलिना जोली के हाथों में दिखी नसें दरअसल, अपनी लेटेस्ट बोयापिक मारिया (Maria) में एंजेलिना जोली ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक इवेंट के रेड कारपेट पर वॉक किया, जहां लोग उनका पतला चेहरा और हाथों में उभरी हुई नसें देख परेशान हो गए। कुछ लोगों का कहना है कि वह अपने एक्स हसबैंड ब्रैड पिट के साथ चल रहे मुश्किल तलाक के चलते एक तनाव भरे फेज से गुजर रही हैं।


एंजेलिना जोली की फैंस को हुई फिक्रवहीं, कुछ लोग इसे एंजेलिना जोली की कठिन डाइट बता रहे हैं। यही नहीं, लोग तो एंजेलिना जोली जैसा दिखने के लिए सोशल मीडिया पर डाइट टिप्स तक दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि डीहाइड्रेशन की वजह से ऐसा हुआ है तो कुछ का कहना है कि उन्हें एनोरेक्सिक है जो एक ईटिंग डिसऑर्डर है। ऐसा वेट लॉस और एंटी एजिंग के लिए किया जाता है। कुछ लोग एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कुछ फैंस उन्हें डाइट ठीक करने की सलाह दे रहे हैं।



Angelina Jolie - X


एंजेलिना जोली का पति से तलाकएंजेलिना जोली पिछले कुछ वक्त से एक्स हसबैंड ब्रैड पिट से तलाक को लेकर चर्चा में हैं। पहले दोनों के तलाक पर विवाद चला और फिर 500 मिलियन डॉलर की वाइनरी के हक पर, यही नहीं खबरें ऐसी भी हैं कि ब्रैड पिट का बच्चों के साथ अच्छे संबंध भी नहीं है। 2016 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन अभी तक उनका तलाक कोर्ट में अटका हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages