क्रिसमस के मौके पर नोटों में खेला पुष्पाराज, कमाए इतने करोड़ की रो पड़ेगा Baby John - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 26, 2024

क्रिसमस के मौके पर नोटों में खेला पुष्पाराज, कमाए इतने करोड़ की रो पड़ेगा Baby John

 क्रिसमस के मौके पर नोटों में खेला पुष्पाराज, कमाए इतने करोड़ की रो पड़ेगा Baby John


पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर इस कदर जमकर बैठी है कि वहां से फिल्म उतरने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसा लगा था कि बेबी जॉन के आने से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 के कदम डगमगाएंगे लेकिन इसका उल्टा ही देखने को मिला। क्रिसमस की छुट्टी का पुष्पा 2 को पूरा फायदा मिला और फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21/ फोटो- Imdb

 पुष्पा 2 की रफ्तार को सिर्फ दुनियाभर में ही नहीं, बल्कि इंडिया में रोकना भी अब नामुमकिन हो गया है। स्त्री 2 से लेकर जवान और एनिमल-बाहुबली 2 जैसी फिल्मों का कचूमर निकालने के बाद अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म आगामी फिल्मों पर भी ग्रहण बनी हुई है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बेबी जॉन के आने से ऐसा लगा था कि पुष्पा 2 की रफ्तार धीमी हो जाएगी, लेकिन छुट्टी पर एक उल्टा ही नजारा देखने को मिला।

वरुण धवन (Varun Dhawan) की बेबी जॉन आने के बाद ऐसा लग रहा था कि पुष्पा 2 की कमाई में हिंदी और अन्य भाषाओं में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसकी एक वजह ये है कि बॉलीवुड में वरुण धवन की अच्छी-खासी प्रशंसकों के लिस्ट है। हालांकि, छुट्टी पर रिलीज होने के बावजूद बेबी जॉन (Baby John) को पुष्पा 2 (Pushpa 2) के आगे झुकना ही पड़ा। क्रिसमस की छुट्टी के साथ ही पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है।


क्रिसमस के मौके पर पुष्पा 2 की सभी भाषाओं की कमाईपुष्पा 2 दुनियाभर के अलावा इंडिया में भी एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रही है। बुधवार को क्रिसमस पर फिल्म ने जमकर नोट छापे। हिंदी में जहां फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई, तो वहीं एक बार फिर से तेलुगु में अल्लू अर्जुन की फिल्म संभल गई।

हालांकि, तमिल-मलयालम और कन्नड़ में मूवी लाखों में ही रही। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 ने रिलीज के 21वें दिन सिंगल डे पर तेलुगु में 4.1 करोड़, हिंदी में 15 करोड़, तमिल में 6 लाख, कन्नड़ में 4 लाख और मलयालम में 1 लाख रुपए कमाए।




Photo Credit- Imdbतेलुगु भाषा में मूवी का कलेक्शन 21 दिनों में 316.3 करोड़ तक पहुंच चुका है। पुष्पा 2 ने हिंदी में 716.65 करोड़ रुपए, तमिल में 55.35 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 7.48 करोड़ रुपए और मलयालम में 14.07 करोड़ रुपए टोटल कमाए हैं।


पुष्पा 2 के 21 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े:

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
21 डेज कलेक्शन
सिंगल डे कलेक्शन
हिंदी 716.65 करोड़ रुपए 15 करोड़ रुपए
तेलुगु 316.3 करोड़ रुपए 4.1 करोड़ रुपए
तमिल 55.35 करोड़ रुपए 6 लाख रुपए
कन्नड़ 7.48 करोड़ रुपए 4 लाख रुपए
मलयालम 14.07 करोड़ रुपए 1 लाख रुपए
टोटल कलेक्शन 1109.85 करोड़ रुपए
1299.4 ग्रॉस कलेक्शन

पुष्पा 2 ने इंडिया में रचा एक और इतिहास 21 दिनों बाद भी पुष्पा 2 का क्रेज कम नहीं हुआ है। 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक पुष्पा 2 ने बस चंद ही दिनों में कमा लिया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने 21 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1109.85 करोड़ तक की कमाई कर ली है।




Photo Credit- Imdbआपको बता दें कि पुष्पा 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना बेबी जॉन के लिए क्या, आने वाले समय में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों के लिए भी मुश्किल ही लग रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages