सोने के सिक्कों से लेकर झाड़ू तक... स्विगी इंस्टामार्ट पर क्या-क्या खरीद रहे हैं लोग? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, December 27, 2024

सोने के सिक्कों से लेकर झाड़ू तक... स्विगी इंस्टामार्ट पर क्या-क्या खरीद रहे हैं लोग?

सोने के सिक्कों से लेकर झाड़ू तक... स्विगी इंस्टामार्ट पर क्या-क्या खरीद रहे हैं लोग?

अब बड़े शहरों में 10 से 30 मिनट में सिर्फ सब्जी-दूध ही नहीं कपड़े से लेकर मेकअप और यहां तक कि आईफोन भी डिलीवर हो रहे हैं। इतने कम समय में डिलीवरी कर देने से इसे क्विक कॉमर्स का नाम दिया गया है। क्विक कॉमर्स का कारोबार पिछले दो साल में तीन गुना बढ़ गया है। स्विगी इंस्टामार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर खरीदारी से जुड़े दिलचस्प डेटा शेयर किए हैं।

मुंबई के एक ग्राहक ने पालतू जानवरों के लिए खरीदारी पर 15 लाख खर्च रुपये खर्च कर दिए।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्विगी के साल 2024 काफी शानदार रहा। इस साल कंपनी का कारोबार काफी तेजी से बढ़ा। साथ ही, वह अपना आईपीओ लाकर शेयर मार्केट में भी लिस्ट हुई। 2024 में स्विगी के क्विक कॉमर्स सेगमेंट स्विगी इंस्टामार्ट ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया। स्विगी ने अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी का डेटा शेयर किया है, जिनसे कई दिलचस्प बातें पता चलती हैं।


ग्राहक किन चीजों पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं?
बड़ी खरीदारी: दिल्ली और देहरादून के यूजर्स ने स्विगी इंस्टामार्ट पर 20 लाख रुपये से अधिक खर्च किए। उन्होंने ज्यादातर आटा, दूध और तेल जैसे घरेलू सामान खरीदे।

पेट लवर्स: मुंबई के एक ग्राहक ने पालतू जानवरों के लिए खरीदारी पर 15 लाख खर्च रुपये खर्च कर दिए। इसमें खासकर कुत्ते और बिल्ली का खाना शामिल था।

गैजेट प्रेमी: चेन्नई के एक कस्टमर ने 1.25 लाख रुपये खर्च कर 85 इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू उपकरण खरीदे।

आम का दीवानगी: हैदराबाद में एक ग्राहक ने मई में 35,000 रुपये सिर्फ आम खरीदने पर खर्च कर दिए।

किस समय पर क्या खरीद रहे थे ग्राहक?

सुबह (4-7 बजे): दूध, सब्जियां, और अंडे सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए।

रात (10 PM - 4 AM): चिप्स, आइसक्रीम, और कोल्ड ड्रिंक्स रात के समय की सबसे पसंदीदा चीजें रहीं।

शाम (8-9 बजे): सैनिटरी पैड्स के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए। नवंबर में दर्द निवारक उत्पादों की मांग सबसे अधिक रही।


ग्राहकों ने त्योहारों पर क्या खरीदा?धनतेरस: अहमदाबाद के एक स्विगी इंस्टामार्ट कस्टमर ने सोने के सिक्कों पर 8,32,032 रुपये खर्च किए।

दीवाली: पूरे भारत में झाड़ू पर 45 लाख रुपये खर्च किए गए। दिल्ली ने पोकर चिप्स पर 4.6 लाख खर्च कर दिए।

रक्षाबंधन: 8 लाख राखियां डिलीवर की गईं। इसमें मुंबई के एक कस्टमर ने अकेले 31 राखियां ऑर्डर कीं।

वेलेंटाइन डे: हर मिनट 307 गुलाब के ऑर्डर किए गए।


किस शहर के लोगों क्या खरीदा?बेंगलुरु: पूजा सामग्री और पार्टी सप्लाई में सबसे आगे रहा। 2.7 लाख भी टूथब्रश खरीदे गए।

मुंबई: 8.2 लाख रुपये की टॉनिक वॉटर की खरीद के साथ "मैक्सिमम सिटी" की छवि बनाए रखी।

हैदराबाद: इंस्टेंट नूडल्स पर 60 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

विजाग: खिलौनों पर 27,742 रुपये खर्च किए।

इंस्टामार्ट पर शॉपिंग से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्ससीक्रेट शॉपिंग : रात 10-11 बजे सीक्रेट मोड में मसाला चिप्स और फ्लेवर्ड कंडोम जैसे उत्पाद सबसे ज्यादा मंगाए गए।

सबसे तेज डिलीवरी: कोच्चि में स्विगी इंस्टामार्ट ने सिर्फ 89 सेकंड में डिलीवरी की।

सबसे सस्ता ऑर्डर: हैदराबाद में 3 रुपये का पेंसिल शार्पनर खरीदा गया।

ईको-फ्रेंडली विकल्प: हैदराबाद और बेंगलुरु के ग्राहकों ने "डिलीवर विदआउट बैग" ऑप्शन को अपनाया।

अंतरराष्ट्रीय ग्राहक: कनाडा, अमेरिका, और कुवैत से सबसे ज्यादा ऑर्डर आए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages