विनोद कांबली को क्यों अचानक अस्पताल में होना पड़ा भर्ती? डॉक्टर ने बताया इस बीमारी से जूझ रहे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, December 24, 2024

विनोद कांबली को क्यों अचानक अस्पताल में होना पड़ा भर्ती? डॉक्टर ने बताया इस बीमारी से जूझ रहे

 विनोद कांबली को क्यों अचानक अस्पताल में होना पड़ा भर्ती? डॉक्टर ने बताया इस बीमारी से जूझ रहे


पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) पिछले कुछ समय से तबीयत खराब को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराए जाने की वजह सामने आई है। मेडिकल जांच में ये पाया गया कि उनके मस्तिक में खून के थक्के जमे हुए पाए गए। 52 साल के कांबली का इलाज डॉक्टर विवेक त्रिवेदी कर रहे हैं।

Vinod Kambli के हेल्थ पर सामने आया बड़ा अपडेट

 Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ समय से तबीयत खराब को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराए जाने की वजह सामने आई है।


मेडिकल जांच में ये पाया गया कि उनके मस्तिक में खून के थक्के जमे हुए पाए गए। 52 साल के कांबली का इलाज डॉक्टर विवेक त्रिवेदी कर रहे हैं, जिन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने शुरुआत में यूरिनेशन में तकलीफ और ऐंठन की शिकायत की थी।


Vinod Kambli के हेल्थ पर सामने आया बड़ा अपडेटदरअसल, विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल स्टाफ के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मेरे इलाज और देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी। हाल ही में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर त्रिवेदी ने बताया कि अस्पताल में उनकी देखरेख कर रही मेडिकल टीम ने कई जांचों के बाद उनके मस्तिष्क में थक्के पाए।


डॉक्टर ने कहा कि कांबली के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और टीम मंगलवार को अतिरिक्त मेडिकल जांच करेगी। त्रिवेदी ने यह भी कहा कि अस्पताल प्रभारी एस सिंह ने कांबली को अपने मेडिकल फैसिलिटी में आजीवन मुफ्त इलाज मुहैया कराने का फैसला किया है।

बता दें कि विनोद कांबली एक दशक से भी ज्यादा समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 1996 विश्व कप टीम के सदस्य कांबली अपने रिटायरमेंट के बाद के करियर में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और आर्थिक संघर्षों से जूझ रहे हैं।

कांबली हाल ही में अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में नजर आए। कार्यक्रम में अपने बचपन के दोस्त और भारत के पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद कांबली काफी कमजोर नजर आए और भावुक हो गए। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियन कपिल देव और सुनील गावस्कर ने उनकी आर्थिक मदद की इच्छा व्यक्त की थी।

फ्री में होगा Vinod Kambli का इलाजविनोद कांबली की बीमारी के लिए इलाज को लेकर आक्रुति अस्पताल के प्रभारी एस सिंह ने ये आश्वासन दिया है कि उनका इलाज फ्री में होगा। उनका कहना है कि विनोद कांबली जिंदगी भर अस्पताल से मुफ्त में इलाज करवा सकेंगे। इससे विनोद कांबली को और भी ज्यादा हिम्मत मिली है और अब उनकी सेहत पहले से बेहतर हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages