पन्नू की हरकत पर भारत की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'हम ऐसी धमकियों...' - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, December 21, 2024

पन्नू की हरकत पर भारत की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'हम ऐसी धमकियों...'

पन्नू की हरकत पर भारत की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'हम ऐसी धमकियों...'

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा के खिलाफ खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में धमकी दी है। इस पर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस तरह के धमकियों को गंभीरता से ले रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- जब इस तरह की धमकियां दी जाती हैं तो हम उन्हें बेहद गंभीरता के साथ लेते हैं।


पन्नू की हरकत पर भारत की अमेरिका को दो टूक (फाइल फोटो)
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा के खिलाफ खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में धमकी दी है। इस पर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस तरह के धमकियों को गंभीरता से ले रहा है।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'जब इस तरह की धमकियां दी जाती हैं तो हम उन्हें बेहद गंभीरता के साथ लेते हैं और अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाते हैं।'


'भारत की चिंताओं का समाधान करेगा अमेरिका'रणधीर जायसवाल ने आगे यह विश्वास जाहिर किया कि अमेरिका, भारत की सुरक्षा चिंताओं का समाधान करेगा। बता दें कि पन्नू ने हाल ही में यह धमकी दी है। भारत ने इस मुद्दे को अमेरिका के समक्ष उठाया है।

पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम पर नजर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा पर असर डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर बेहद करीबी नजर रखता है और उचित तरीके से कार्रवाई करता है। उन्होंने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के बारे में पूछा गया। जबकि म्यांमार के हालात पर कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के घटनाक्रमों पर भी नजर रख रहा है। उन्होंने म्यांमार के सैन्य शासन और विद्रोही बलों के बीच तेज होती लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर यह जवाब दिया।

लीबिया में भारतीय कामगारों के हालात पर भी नजरविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि त्रिपोली स्थित भारतीय दूतावास लीबिया में भारतीय कामगारों की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। उनकी वापसी के लिए काम कर रहा है, जो बिना उचित दस्तावेज के लीबिया में गए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages