इंतजार खत्म! फ्रेंकोइस बायरू बने फ्रांस के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की घोषणा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, December 14, 2024

इंतजार खत्म! फ्रेंकोइस बायरू बने फ्रांस के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की घोषणा

 इंतजार खत्म! फ्रेंकोइस बायरू बने फ्रांस के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की घोषणा


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को फ्रेंकोइस बायरू को प्रधानमंत्री नामित किया है। 73 वर्षीय बायरू दशकों से फ्रांसीसी राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके राजनीतिक अनुभव को स्थिरता बहाल करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण माना जाता है। मैक्रों ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि वह 2027 में कार्यकाल समाप्त होने तक पद पर बने रहेंगे।

राष्ट्रपति मैक्रों ने बायरू को फ्रांस का अगला पीएम नामित किया (फोटो- एक्स)
 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को फ्रेंकोइस बायरू को प्रधानमंत्री नामित किया है। पिछले हफ्ते संसद में अविश्वास मत के बाद पिछली सरकार को बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया।


73 वर्षीय बायरू दशकों से फ्रांसीसी राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके राजनीतिक अनुभव को स्थिरता बहाल करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि नेशनल असेंबली में किसी भी एक पार्टी के पास बहुमत नहीं है।


मैक्रों ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कही ये बात
पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर ने नेशनल असेंबली में बजट विवादों के कारण अविश्वास मत के बाद पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था, जिससे फ्रांस में कोई कामकाजी सरकार नहीं रह गई।

मैक्रों ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि वह 2027 में कार्यकाल समाप्त होने तक पद पर बने रहेंगे। नए मंत्रियों को चुनने के लिए बायरू के आने वाले दिनों में विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं के साथ बातचीत की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages