कोई सबूत पेश नहीं किया गया,' निज्जर की हत्या के आरोपों पर भारत ने कनाडा को दिया करारा जवाब - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, December 21, 2024

कोई सबूत पेश नहीं किया गया,' निज्जर की हत्या के आरोपों पर भारत ने कनाडा को दिया करारा जवाब

 कोई सबूत पेश नहीं किया गया,' निज्जर की हत्या के आरोपों पर भारत ने कनाडा को दिया करारा जवाब


केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि कनाडा ने अपने गंभीर आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कांग्रेस सांसद के सवाल पर ये जवाब दिया है विदेश राज्य मंत्री ने कहा इस तरह के नैरेटिव द्विपक्षीय रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सरकार अमेरिका और कनाडा में भारतीय नागरिकों पर लगे आरोपों से अवगत है।

कनाडा के गंभीर आरोपों पर भारत सरकार ने दिया जवाब (फाइल फोटो)

। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि कनाडा ने अपने गंभीर आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लिखित जवाब में कहा, इस तरह के नैरेटिव द्विपक्षीय रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सरकार अमेरिका और कनाडा में भारतीय नागरिकों पर लगे आरोपों से अवगत है।


अमेरिका के साथ चल रहे सहयोग के हिस्से के रूप में अपराधियों, आतंकियों और अन्य लोगों के बीच साठगांठ से संबंधित अमेरिकी पक्ष की तरफ से साझा की गई कुछ जानकारी जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालती है की उच्च-स्तरीय जांच की जा रही है। जहां तक कनाडा का सवाल है, उसने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया है।


कांग्रेस सांसद ने सरकार से पूछा सवालकांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में सरकार से पूछा कि क्या उसने अमेरिका और कनाडा में भारतीयों से जुड़ी कथित आपराधिक गतिविधियों पर ध्यान दिया है। इस पर विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, 'सरकार अमेरिका और कनाडा में कथित कृत्यों या इरादों में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता के आरोपों से अवगत है।'

'भारत की सुरक्षा के लिए समिति का गठन'

राज्य मंत्री ने आगे कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चल रहे सुरक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में, संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित अमेरिकी पक्ष द्वारा साझा किए गए कुछ इनपुट जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालते हैं, उनकी उच्च-स्तरीय जांच की जा रही है। इस उद्देश्य के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।'

मंत्री ने आगे ये भी कहा, 'जहां तक ​​कनाडा का सवाल है, उसने जो गंभीर आरोप लगाए हैं, उसके समर्थन में उसने कोई सबूत पेश नहीं किया है।' मनीष तिवारी ने आगे केंद्र से अमेरिका और कनाडा के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर इन आरोपों के प्रभाव के बारे में पूछा, क्या सरकार देशों के साथ कूटनीतिक रूप से जुड़ी हुई है और इन मामलों के किसी भी संभावित नतीजे की स्थिति में देशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र द्वारा क्या उपाय किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages