बैज का दिल्ली दौरा : कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट, एक दर्जन जिला अध्यक्षों के नाम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 26, 2024

बैज का दिल्ली दौरा : कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट, एक दर्जन जिला अध्यक्षों के नाम

 बैज का दिल्ली दौरा : कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट, एक दर्जन जिला अध्यक्षों के नाम



छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर हैं।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर हैं। 15 दिनों में दीपक बैज का यह दूसरा दिल्ली दौरा है। उनके दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की संभावना है।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस निकाय चुनाव से पहले राज्य के एक दर्जन जिला अध्यक्षों को बदल सकती है। वहीं संगठन में खाली पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं। कांग्रेस संगठन में राजधानी रायपुर, गरियाबंद, बिलासपुर, धमतरी और दुर्ग समेत कई जिलों के अध्यक्षों की बदलने की चर्चा चल रही है। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में सुधार करने की कोशिश कर रही है। पिछले एक साल से राज्य में हुए चुनाव में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कांग्रेस अपने जिला अध्यक्षों को बदलने की कवायद कर रही है।

सूची लेकर दिल्ली गए बैज

सूत्रों का कहना है कि दीपक बैज अपने पिछले दौरे में भी संगठन में नियुक्तियों की सूची लेकर दिल्ली दौरे पर गए थे। लेकिन तब प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात नहीं हो पाई थी। सचिन पायलट से संगठन में फेरबदल की विस्तार से चर्चा के बाद हरी झंडी मिलने की संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के बागी नेताओं की वापसी पर भी चर्चा हो सकती है। बताया जाता है बेलगांव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सूची जारी किए जाने की संभावना है।

कई जिला अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा

संगठन में फेरबदल का एक कारण यह भी कहा जा रहा है कि कई जिलों के अध्यक्षों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। कई जिलों के अध्यक्षों की चुनाव के समय सक्रियता पर सवाल खड़े हुए थे, इस कारण से कांग्रेस बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सहसचिव जैसे अहम पदों पर भी नियुक्ति कर सकती है। साथ ही कुछ मोर्चा या प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages