टाइगर प्रिंट ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं तमन्ना भाटिया, फोटोज देख- दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 11, 2024

टाइगर प्रिंट ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं तमन्ना भाटिया, फोटोज देख- दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

 टाइगर प्रिंट ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं तमन्ना भाटिया, फोटोज देख- दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन


Tamannaah Bhatia Pics बी टाउन की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस की बात की जाए तो उसमें तमन्ना भाटिया का नाम जरूर शामिल होगा। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी हालिया रिलीज सिकंदर का मुकद्दर को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

तमन्ना भाटिया का लेटेस्ट फोटोशूट (Photo Credit- Instagram)

 Tamannaah Bhatia Pics: तमन्ना भाटिया की गिनती उन एक्ट्रेसेस में होती है जो अपने अभिनय और हुस्न दोनों को लेकर ही सुर्खियों में रहती हैं। इस साल उन्हें कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग में देखा गया। उनका सबसे चर्चित गाना रहा 'आज की रात' जिसमें उनकी अदाएं और हुस्न देख हर कोई एक्ट्रेस का दीवाना हो गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का वायरल रहना भी आम बात है। आइए देखते हैं 'शमा' का ग्लैमरस अवतार...


तमन्ना का सिजलिंग लुक वायरल
तमन्ना भाटिया ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में हुस्न की रानी का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। तमन्ना के आउटफिट की बात करें तो इसके लिए एक्ट्रेस ने एनिमल प्रिंट गाउन कैरी किया जिसमें वो एक से बढ़कर एक कमाल पोज दे रही हैं।




Photo Credit- Instagram

मेकअप के लिए उन्होंने ग्लौसी लुक को पिक किया जिसमें बोल्ड आईज और वेवी शॉर्ट हेयर को हाइलाइट रखा। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘चलो इसे एनिमल प्रिंट बनाते हैं’। अभिनेत्री की ये फोटोज पोस्ट होने के साथ ही हर तरफ छा गई हैं।



Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia Photos: 'स्त्री 2' की शमा का हुस्न देख फिसल जाएगा दिल, हॉट लुक से इंटरनेट पर मचा दी तबाही


तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंटतमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें सिकंदर का का मुकद्दर में देखा जा रहा है। इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया था कैसे पीसीओ से एक शख्स कॉल करके धमकी देता है कि उनके डायमंड एग्जीबिशन में चोरी होने वाली है, रोक सको तो रोक लो..इसके बाद से ही शुरू होता चोर-पुलिस का मजेदार खेल। इस मूवी में जिमी शेरगिल पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं जो चोरों की खटिया खड़ी करने की तैयारी में हैं। फिल्म को आप सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं।



Photo Credit- Instagram


विजय वर्मा को डेट कर रहीं एक्ट्रेसबात करें तमन्ना भाटिया के पर्सनल लाइफ की तो इन दिनों वो टैलेंटेड एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं जिसके लिए वो लोग नया घर ढूंढ रहे हैं।

हालांकि अभी शादी को लेकर कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages