टूटने वाला है एक कंटेस्टेंट का सपना! एलिमिनेशन की तलवार से खुद को बचाने में ये शातिर नाकाम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, December 23, 2024

टूटने वाला है एक कंटेस्टेंट का सपना! एलिमिनेशन की तलवार से खुद को बचाने में ये शातिर नाकाम

 टूटने वाला है एक कंटेस्टेंट का सपना! एलिमिनेशन की तलवार से खुद को बचाने में ये शातिर नाकाम


Bigg Boss 18 में दिग्विजय राठी एडिन और यामिनी मल्होत्रा के एविक्शन के बाद एक और कंटेस्टेंट की छुट्टी होने वाली है। सलमान खान (Salman Khan) के शो से बेघर होने के लिए इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। नॉमिनेशन टास्क में श्रुतिका अर्जुन को एक स्पेशल पावर दी गई जिसके तहत कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को नॉमिनेट किया है।

बिग बॉस 18 से नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTSबिग बॉस 18 में 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
श्रुतिका अर्जुन को मिली स्पेशल पावर
जनवरी में होगा बिग बॉस 18 का फिनाले

कुछ समय से रियलिटी शो बिग बॉस 18 के घर का माहौल बहुत गर्म हुआ पड़ा है। प्यार-रोमांस या दोस्त-यारी की बजाय घर में घरवालों के बीच महाभारत देखने को मिल रही है। अब नॉमिनेशन टास्क कंटेस्टेंट्स की आग को और भड़काने का काम करने वाला है। इस बार किन कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है, उनके नाम भी सामने आ गए हैं।


बीते हफ्ते बिग बॉस 18 के घर से एक नहीं बल्कि तीन-तीन कंटेस्टेंट्स ने शो को अलविदा कहा था। मिड-वीक एलिमिनेशन में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) की छुट्टी हुई थी और फिर डबल एविक्शन में एडिन और यामिनी मल्होत्रा को बेघर होना पड़ा था। अब फिर से एक बाहर जाने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है।


नॉमिनेशन टास्क में श्रुतिका अर्जुन को मिली पावरअपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिसमें श्रुतिका अर्जुन को एक स्पेशल पावर मिलेगी। श्रुतिका को सभी कंटेस्टेंट्स को गिफ्ट देने हैं। यह गिफ्ट तय करेगा कि किसे बचाना है और किसे नॉमिनेट करना है। गिफ्ट को तोड़ने का मतलब है नॉमिनेट करना। अविनाश मिश्रा ने सारा अरफीन और कशिश कपूर को नॉमिनेट किया।

करणवीर मेहरा ने ईशा सिंह और सारा को नॉमिनेट किया, जबकि रजत दलाल ने चाहत पांडे और विवियन डीसेना पर एलिमिनेशन की तलवार लटका दी। ईशा ने चाहत और कशिश, विवियन ने चाहत-कशिश, शिल्पा शिरोडकर ने अविनाश-रजत, कशिश ने चाहत-शिल्पा, चुम दारंग ने रजत-विवियन और सारा ने शिल्पा-करण को नॉमिनेट किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages