राजिम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष : डॉ रमन सिंह ने राइस मिल का किया उद्घाटन, बोले- अटल जी ने देश को जोड़ने का किया काम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 26, 2024

राजिम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष : डॉ रमन सिंह ने राइस मिल का किया उद्घाटन, बोले- अटल जी ने देश को जोड़ने का किया काम

 राजिम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष : डॉ रमन सिंह ने राइस मिल का किया उद्घाटन, बोले- अटल जी ने देश को जोड़ने का किया काम



राजिम के कौंदकेरा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सत्यमेव जयते ट्रेडर्स और राइस मिल का उद्घाटन काटकर किया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि, वे भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होने हिन्दुस्तान को जोड़ने का काम किया।


राइस मिल का उद्घाटन करते विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम के कौंदकेरा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सत्यमेव जयते ट्रेडर्स और राइस मिल का उद्घाटन काटकर किया। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू और मिल के संचालक ने डॉ रमन सिंह का फुल माला और बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती भी है। इस शुभ अवसर पर यहां शुभारंभ हुए राइस मिल खूब फलेगा- फुलेगा यही हमारी शुभकामना है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, वे भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होने हिन्दुस्तान को जोड़ने का काम किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरूआत कर 50 हजार करोड़ दिया। पोखरण में परमाणु बम का विस्फोट कर दुनिया को दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि,1980 के दशक में जब भारतीय जनता पार्टी बनी तो पूरे देश भर में एक ही नारा लगता था अब की बारी अटल बिहारी। तब कांग्रेस पूछा करती थी कि, कब आएगी आपकी बारी। तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने जिसे दुनिया ने देखा, ये है कार्यकर्ताओं की ताकत। 

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

पीएम मोदी ने वादों को पूरा किया

पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी जी भी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। उन्होने पांच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराकर देश और दुनिया को बता दिया है जिस सपना को श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि वे 15 साल तक लगातार सीएम रहे, पार्टी ने उन्हें जो जवाबदारी दिया था उसे वह बखूबी निभाया। वे सीएम बनने के पहले केंद्र में मंत्री थे। उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा दिलाया और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भेजा। वे हर जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार किए। बताना चाहूंगा कि कार्यकर्ता की भूमिका सबसे बड़ा होता है।

पुलिया निर्माण के लिए 104 करोड़ रुपये स्वीकृत- विधायक रोहित साहू

विधायक रोहित साहू ने कहा कि, आज मै जहां तक पहुंचा हूं वह डॉ रमन सिंह की देन है। वे मेरे मार्गदर्शक और गुरूदेव है। मेरी ऊंगली पकड़कर सीढ़ी चढ़ाया। पूरा देश उन्हें चाऊर वाला बाबा के नाम से जानते है। इसके पहले कांग्रेस का शासनकाल था उस दौर में डॉ रमन सिंह ने परिवर्तन लाने राजिम के इसी पावन भूमि से शुरूआत किया और आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। राजिम क्षेत्र की जनता नेता नही अपना बेटा चुना है। ये बेटा आज एक सेवक के रूप में बहुत ही ईमानदारी के साथ स्वच्छ मन से काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदेव साय का सुशासन की सरकार चल रही है। विकास की गति की शुरूआत हुई है। राजिम क्षेत्र को विभिन्न सड़को और पुलिया के लिए 104 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत किया है इसमें भी डॉ रमन सिंह का अशीर्वाद है। पहले वाले कांग्रेस सरकार ने सड़क में डामर भी नही डाल पाया था। कार्यक्रम में पहुंचे लोग

छत्तीसगढ़ का विकास डॉ. रमन सिंह की देन - रूपकुमारी चौधरी

कार्यक्रम में मौजूद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास देख रहे हैं, वह डॉ रमन सिंह की देन है। उन्होने छत्तीसगढ़ के उन्नति और प्रगति के लिए दिन रात काम किया। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ काफी पीछे हो गया एक कौड़ी का काम नही हुआ। आज हर गांव और हर घर में खुशहाली का वातावरण है। हर घर में चांवल का भंडार देखने को मिल रहा है यह सब रमन सिंह की देन है।

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, साहू समाज के प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी ममता साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, लफंदी के सरपंच भाजपा नेता नेहरू साहू, जेंजरा के सोसायटी अध्यक्ष महेश साहू, लोकनाथ साहू, राजेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, मकसुदन साहू, गणेश डहरिया, देवकी साहू, खुशी साहू, मधु नत्थानी, हीरामनी साहू, डॉ दिलीप साहू, इंदरमन साहू,तुकाराम तारक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages