जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में हमला करने वाला डॉक्टर निकला 'इस्लाम विरोधी', रिपोर्ट में सामने आई आरोपी की काली करतूत - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, December 22, 2024

जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में हमला करने वाला डॉक्टर निकला 'इस्लाम विरोधी', रिपोर्ट में सामने आई आरोपी की काली करतूत

 जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में हमला करने वाला डॉक्टर निकला 'इस्लाम विरोधी', रिपोर्ट में सामने आई आरोपी की काली करतूत


जर्मन अधिकारी पहले इस हमले को संदिग्ध हमला मान रहे थे लेकिन बाद में इस हमले की जांच की गई फिर पता चला हमलावर इस्लाम विरोधी था। सऊदी संदिग्ध हमलावर इस्लाम विरोधी विचार रखता था और जर्मनी की प्रवासी नीति से नाराज था। हमलावर पेशे से एक डॉक्टर है उसकी पहचान तालेब अब्दुल जवाद के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में हुआ हमला (फोटो-Reuters)

जर्मनी में मैगडेबर्ग के क्रिसमस बाजार में बीते दिन एक कार ने सैकड़ों लोगों पर हमला कर दिया था। जर्मन अधिकारी पहले इस हमले को संदिग्ध हमला मान रहे थे, लेकिन बाद में इस हमले की जांच की गई फिर पता चला हमलावर 'इस्लाम विरोधी' था।

सऊदी संदिग्ध हमलावर इस्लाम विरोधी विचार रखता था और जर्मनी की प्रवासी नीति से नाराज था। हमलावर पेशे से एक डॉक्टर है, जिसका क्रिसमस मार्केट में लोगों को कुचलते वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस घटना का आरोपी तालेब ए सऊदी अरब का मूल निवासी है। हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या था आरोपी का उद्देश्य?पुलिस मुख्य संदिग्ध तालेब अल-अब्दुलमोहसेन के मकसद को लेकर उलझन में है।बताया जा रहा है क्रिसमस बाजार में जर्मनी के घातक कार-रोधी हमले का सऊदी संदिग्ध इस्लाम विरोधी विचार रखता था और जर्मनी की प्रवासी नीति से नाराज था। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हमलावर को लेकर लोगों की अलग अलग टिप्पणियां भी सामने आ रही हैं। गृह मंत्री नैन्सी फ्रेजर ने कहा कि उनके विचार 'इस्लामोफोबिक' हैं। मैगडेबर्ग में खरीदारी कर रहे लोगों को शुक्रवार शाम सात बजे के करीब एक सउदी डॉक्टर ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से कुचल दिया। पांच लोगों की मौत हो गई और 200 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

मार्केट में 400 मीटर तक दौड़ती रही कारवह मार्केट में 400 मीटर तक कार दौड़ाता चला गया। सऊदी अरब, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस सहित विश्व के कई देशों के नेताओं ने हमले की निंदा की है। वहीं जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने भी इस हमले की निंदा की है

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages