पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में लुढ़का पारा, हिसार देश में सबसे ठंडा, यूपी-राजस्थान में चलेगी शीतलहर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 12, 2024

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में लुढ़का पारा, हिसार देश में सबसे ठंडा, यूपी-राजस्थान में चलेगी शीतलहर

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में लुढ़का पारा, हिसार देश में सबसे ठंडा, यूपी-राजस्थान में चलेगी शीतलहर

ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस वर्ष पहली बार बुधवार को पांच डिग्री से नीचे आया है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। इसके असर से सप्ताह भर से तक जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा तक तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट आती जाएगी।


ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान सीधे पांच डिग्री गिरा (फाइल फोटो)

उत्तर के पहाड़ों पर एक-दो दिनों से भारी बर्फबारी का असर मैदानी भागों में भी दिखने लगा है। सर्द हवा का दायरा बढ़ गया है। दिल्ली एनसीआर में शीतलहर चलने से तापमान काफी गिर गया है। पहाड़ों में अगले एक-दो दिनों तक हिमपात जारी रहने के आसार हैं। इसके असर से सप्ताह भर से तक जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा तक तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट आती जाएगी।





दिल्ली में अगले दो दिन चलेगी शीतलहर
बिहार और झारखंड भी बेअसर नहीं रहेंगे। ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस वर्ष पहली बार बुधवार को पांच डिग्री से नीचे आया है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। दिल्ली में मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।




राजस्थान के चुरू में 1.8 डिग्री रहा
मौसम में सारा फर्क एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने डाला है। इसके असर से बड़े क्षेत्र में बारिश के साथ हिमपात हुआ है। इससे कई इलाकों का तापमान पांच डिग्री से नीचे चला गया। देश में बुधवार को सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरू में 1.8 डिग्री रहा। पूर्वी राजस्थान से सटे पंजाब एवं हरियाणा के कुछ क्षेत्रों समेत दिल्ली के आयानगर का तापमान भी तीन डिग्री से नीचे चला गया है। यह स्थिति पाला पड़ने की है।

दो दिन पहले तक सबको सर्दी का इंतजार था
दो दिन पहले तक सबको सर्दी का इंतजार था। थोड़ी देर से जरूर आई, लेकिन दुरुस्त आई। दिसंबर के पहले दो सप्ताह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे पिछली बार 2011 में गया था। पिछले वर्ष पूरे दिसंबर तक हिमपात नहीं हो पाया था। जनवरी के पहले सप्ताह में हिमपात हुआ था।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। धीरे-धीरे गहरा रहा है। इसके असर से बिहार एवं उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। हालांकि यह बहुत प्रभावी नहीं होंगे। कहीं-कहीं वर्षा की संभावना बनी रहेगी।




शीतलहर की चेतावनी
आइएमडी ने लेह-लद्दाख से लेकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। आइएमडी को अनुमान है कि मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आने के चलते भी अगले एक-दो दिनों तक बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के निचले इलाकों में बर्फबारी नहीं होगी। किंतु पहाड़ों पर होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages