दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठिठुरन, कश्मीर-हिमाचल में तापमान शून्य के नीचे; पंजाब में शीतलहर का येलो अलर्ट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 11, 2024

दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठिठुरन, कश्मीर-हिमाचल में तापमान शून्य के नीचे; पंजाब में शीतलहर का येलो अलर्ट

दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठिठुरन, कश्मीर-हिमाचल में तापमान शून्य के नीचे; पंजाब में शीतलहर का येलो अलर्ट

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ ही अब पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीत लहर का असर देखा जा रहा है। हिमाचल की बात करें तो पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश में मंगलवार को 15 स्थानों पर तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं उत्तराखंड में रविवार के बाद से बदले मौसम का असर पहाड़ी इलाकों में दिख रहा है।
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ ही शीत लहर का असर देखा जा रहा है (

 उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ ही अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीत लहर का असर देखा जा रहा है। कश्मीर के सभी जिलों में तापमान जमावबिंदु से नीचे है। वहीं जम्मू संभाग के जिलों में भी ठंड के साथ गलन बढ़ी है। राज्य में गुलमर्ग मंगलवार को सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस नौ डिग्री दर्ज किया गया।





हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में
हिमाचल की बात करें तो पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश में मंगलवार को 15 स्थानों पर तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। 11 दिसंबर को बिलासपुर, मंडी, ऊना और कांगड़ा में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। ठंड और हिमपात के चलते प्रदेश के तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 18 सड़कों पर यातायात बंद है।

उत्तराखंड में रविवार के बाद से बदले मौसम का असर पहाड़ी इलाकों में दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में शीत का प्रकोप जारी रह सकता है। पहाड़ से मैदान तक रात को पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। हालांकि, चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने के आसार हैं।




पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट


पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ पंजाब में ठंड बढ़ गई है। यहां मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में मंगलवार को पठानकोट और फरीदकोट सबसे ठंडे स्थान रहे। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.2 व 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में भी तापमान गिरने के साथ मंगलवार को गलन भी बढ़ी है। बिहार की बात की जाये तो राज्य में डेहरी सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।




दिल्ली में गिरा तापमानराजधानी में पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। फिर भी उत्तर पश्चिम की तरफ से चलने वाली ठंडी हवा के कारण सुबह व शाम के वक्त ठंड व कंपकंपी का एहसास बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से उत्तर पश्चिम भारत में ठंड ज्यादा बढ़ेगी और चार दिन शीतलहर चल सकती है। इसलिए दिल्ली में भी ठंड बढ़ सकती है। लेकिन दिल्ली में अभी शीत लहर चलने की चेतावनी जारी नहीं हुई है।

मंगलवार को दोपहर में गुनगुनी धूप खिलने से पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। इससे दिन में ठंड से राहत महसूस की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages