आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, December 15, 2024

आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम

आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम

तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। रोजाना इनके दाम अपडेट होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही तेल भरवाना चाहिए। बता दें कि सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। आइए जानते हैं कि 15 दिसंबर 2024 को आप सभी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम हो गए जारी

देश की मुख्य सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करते हैं। वैसे तो तेल के दाम क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर तय होते हैं। वर्तमान में ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।


तेल के दाम तय करने में टैक्स की भी अहम भूमिका है। दरअसल, पेट्रोल-डीजल जीएसटी (GST) के दायरे में नहीं आता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट (Value Added Tax) लगाया जाता है। वैट की दर हर राज्य में अलग होती है। यही कारण है कि सभी शहरों में इनके दाम भी अलग होते हैं।

आइए इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जानते हैं कि महानगर और बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 15 December 2024) क्या है?


महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामदिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामनोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

कैसे चेक करें लेटेस्ट रेटगाड़ीचालक तेल कंपनियों की वेबसाइट और ऐप्स पर जाकर लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वह मैसेज के माध्यम से भी ताजा कीमत जान सकते हैं। इसके लिए उन्हें RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर भेजना होगा। इसके बाद उन्हें रिप्लाई में लेटेस्ट रेट पता चल जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages