कंपकंपा रहा दिल्ली-एनसीआर! हरियाणा में जीरो हुआ पारा; यूपी में घने कोहरे का अलर्ट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2024

कंपकंपा रहा दिल्ली-एनसीआर! हरियाणा में जीरो हुआ पारा; यूपी में घने कोहरे का अलर्ट

 कंपकंपा रहा दिल्ली-एनसीआर! हरियाणा में जीरो हुआ पारा; यूपी में घने कोहरे का अलर्ट


दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बुधवार सुबह से एनसीआर के लोगों का सामना घने कोहरे से भी हुआ। वहीं सोमवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री था जो मंगलवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं यूपी के कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।


ठंड से बचने के लिए हाथ सेंकते हुए लोग (फोटो- पीटीआई)

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बुधवार सुबह से एनसीआर के लोगों का सामना घने कोहरे से भी हुआ। सोमवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री था, जो मंगलवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, यूपी के कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।





मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पारा 2.4 डिग्री
हवाओं के रुख में परिवर्तन होने से मध्य प्रदेश में रात के तापमान मे कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। चार शहरों पचमढ़ी, मंडला, उमरिया एवं नौगांव में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नौगांव में शीतलहर का प्रभाव रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना एवं छतरपुर में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहा। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 231 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है।




बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।




अगले कई दिन में और गिरेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एवं प्रेरित चक्रवात के प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। अगले तीन दिन में प्रदेश में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़त हो सकती है।


शीतलहर की चपेट में राजस्थान
राजस्‍थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और लगातार शीतलहर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहा। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर से अति शीतलहर दर्ज की गयी। पूर्वी राजस्‍थान में कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages