आधी रात को कंबल के अंदर रोमांटिक हुए चुम दारंग-करणवीर मेहरा, इजहार करते ही प्यार चढ़ा परवान - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, December 13, 2024

आधी रात को कंबल के अंदर रोमांटिक हुए चुम दारंग-करणवीर मेहरा, इजहार करते ही प्यार चढ़ा परवान

 आधी रात को कंबल के अंदर रोमांटिक हुए चुम दारंग-करणवीर मेहरा, इजहार करते ही प्यार चढ़ा परवान


Bigg Boss 18 के शुरू होने के दो महीने बाद दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार की शुरुआत हो गई है। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बाद जिनके बीच धीरे-धीरे प्यार बढ़ रहा है वो हैं करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और चुम दारंग (Chum Darang)। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 18 में चुम दारंग और करणवीर मेहरा का रिश्ता। फोटो क्रेडिट- एक्स

 विवादित शो बिग बॉस के घर में सिर्फ लड़ाई या महाभारत नहीं होती है, बल्कि यहां इश्क की चिंगारी भी उठती है, जिसने कई घर बसाए हैं। इन दिनों बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में भी दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार की शुरुआत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से करणवीर मेहरा और चुम दारंग के बीच बॉन्ड क्लोज हो रहा था और अब उन्होंने प्यार का इजहार भी कर दिया है।

चुम दारंग (Chum Darang) ने पहले ही करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के सामने अपने दिल के राज को खोल दिया है, लेकिन इशारों-इशारों में। मगर अब बिग बॉस उनके अंदर की ये सच्चाई निकलवाने वाले हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में सच्चाई टास्क में चुम दारंग के दिल की बात निकलवाई गई। पहले विवियन डीसेना को बुलाया गया और बिग बॉस ने कहा कि अभिनेता के रीढ़ की हड्डी नहीं है। इस पर ज्यादातर घरवालों ने Yes में जवाब दिया।

चुम ने जाहिर किया अपना प्यार विवियन डीसेना के बाद चुम दारंग से सच निकलवाया गया। बिग बॉस ने कहा कि चुम के दिल में करणवीर मेहरा के लिए फीलिंग्स हैं, लेकिन वह दुनिया के डर से इसे कबूल नहीं कर रही हैं। ज्यादातर घरवालों ने Yes में जवाब दिया और यह सुनकर करणवीर भी शरमा गए। उन्होंने भी हामी वाला रिएक्शन दिया और चुम को फ्लाइंग किस दी। इस दौरान चुम भी ब्लश करने लगी थीं। इस प्रोमो के बाद से ही दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कंबल के अंदर रोमांटिक हुए करण-चुमइस बीच चुम और करणवीर मेहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक क्लिप सामने आया है, जिसमें चुम और करण आधी रात को एक ही कंबल में सोते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लगता है कि चुम के प्यार का इजहार करते ही दोनों के प्यार की गाड़ी निकल पड़ी है। क्लिप को शेयर करते हुए फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

मालूम हो कि करणवीर मेहरा की पहले दो शादियां हो चुकी हैं जो ज्यादा समय के लिए नहीं चल पाई है। उनकी पहली शादी देविका मेहरा से हुई थी, जिनसे वह 2018 में अलग हो गए थे। 43 साल के अभिनेता की दूसरी शादी निधि सेठ से 2021 में हुई जो दो साल बाद 2023 में ही खत्म हो गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages