विवियन डीसेना के सपोर्ट में उतरीं 'बिग बॉस' की एक्स विनर, कहा- 'किसी ने मेरे लिए आवाज उठाई' - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, December 10, 2024

विवियन डीसेना के सपोर्ट में उतरीं 'बिग बॉस' की एक्स विनर, कहा- 'किसी ने मेरे लिए आवाज उठाई'

 विवियन डीसेना के सपोर्ट में उतरीं 'बिग बॉस' की एक्स विनर, कहा- 'किसी ने मेरे लिए आवाज उठाई'


Bigg Boss 18 के घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक विवियन डीसेना (Vivian Dsena) इस वक्त अकेले पड़ गए हैं। ज्यादातर घरवाले उनके खिलाफ हैं। यहां तक कि दोस्त अविनाश मिश्रा ने भी उनका साथ छोड़कर उन्हें नॉमिनेट कर दिया। अब बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट ने उनके सपोर्ट में लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और अपने दिन याद किए हैं।

विवियन डीसेना के सपोर्ट में उतरी टीवी एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस वक्त हर कोई ट्रॉफी के पीछे भाग रहा है। कंटेस्टेंट्स अपना फायदा देखने के लिए अपने ही दोस्त को नॉमिनेट कर रहे हैं। जैसा पिछले एपिसोड में देखने को मिला। अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट करके सभी को दंग कर दिया। यही नहीं, विवियन को शो में सबसे ज्यादा लोगों ने नॉमिनेट किया है, जिसके बाद वह बहुत मायूस हो गए।


विवियन डीसेना के नॉमिनेशन से उनके चाहने वाले भी नाराज हैं। अब बिग बॉस 14 की विनर रह चुकीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने विवियन की साइड ली है और उनके सपोर्ट में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। साथ ही अभिनेता की पत्नी की हौसला अफजाई भी की है।


विवियन के सपोर्ट में उतरीं रुबीनारुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट में लिखा, "मैं बिग बॉस के इतिहास में सबसे टार्गेटेड और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट थी। मेरे पास कभी कोई पीआर नहीं था और ना ही किसी ने मेरे लिए आवाज उठाई। इसका मतलब यह है कि यह एक कैरेक्टर गेम है जो आपको झकझोरने के लिए बनाया गया है। किसी भी बाहरी प्रभाव से आपके आंतरिक खेल पर असर नहीं पड़ना चाहिए।"




विवियन की पत्नी का बढ़ाया हौसलारुबीना दिलैक ने विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली का साहस बढ़ाते हुए कहा, "मैं आपकी स्थिति को पूरी तरह से समझती हूं, एक पत्नी के रूप में यह आपके मन की शांति को भंग करता है और आप उनके लिए अपना बेस्ट करना चाहती हैं। प्लीज निश्चिंत रहें, जो उनके भाग्य में है, उसे कोई नहीं छीन सकता। विवियन डीसेना, यह जनता का शो है और जनता जनार्धन है और आपके फैंस आपको कभी निराश नहीं करेंगे।"



Vivian Dsena in Bigg Boss 18- X

मालूम हो कि रुबीना दिलैक और विवियन डीसेना को-स्टार्स रह चुके हैं। दोनों ने टीवी शो शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में साथ काम कर चुके हैं। इस शो में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

यह कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेडइस हफ्ते बिग बॉस 18 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है।

विवियन डीसेना
चाहत पांडे
करणवीर मेहरा
एडिन रोज
तजिंदर बग्गा
दिग्विजय राठीआने वाले वीकेंड का वार में पता चलेगा कि इनमें से कौन बिग बॉस के बाहर जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages