भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल एक बार फिर मिचेल स्टार्क का शिकार हो गए। स्टार्क ने भारतीय ओपनर के लिए एक मास्टरप्लान तैयार किया था जिसमें वह फंस गए। स्टार्क पर जायसवाल ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में कमेंट किया था तब से यह गेंदबाद जायसवाल के पीछे पड़ गया है।
यशस्वी जायसवाल के जाल में फंस गए मिचेल स्टार्कभारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया था। इस पारी के बाद यशस्वी की जमकर तारीफ हुई थी। इसी दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर एक कमेंट किया था और तब से ये खूंखार तेज गेंदबाज जायसवाल के पीछे पड़ गया है। एडिलेड के बाद अब ब्रिस्बेन टेस्ट में भी स्टार्क ने यशस्वी को आउट किया वो भी एक मास्टर प्लान से।
पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पहली ही गेंद पर स्टार्क ने यशस्वी को आउट किया था। इसके बाद दूसरी पारी में यशस्वी ने शतक जमाया। उम्मीद थी कि एडिलेड में भी यशस्वी अच्छी पारी खेलेंगे खेलेंगे, लेकिन पहली पारी में स्टार्क ने उनके डंडे बिखेर दिए थे।
स्टार्क का मास्टर प्लान
पर्थ टेस्ट की पहली पारी में स्टार्क ने जिस तरह से जायसवाल को आउट किया था कुछ उसी तरह से ब्रिस्बेन में आउट किया। बस अंतर ये रहा कि तब जायसवाल एलबीडब्ल्यू हुए थे और इस बार कैच आउट। स्टार्क ने पर्थ में जायसवाल को लेग स्टंप पर गेंद दी थी जो अंदर की तरफ आई थी। जायसवाल ने इसे फ्लिक करना चाहा था, लेकिन चूक गए थे और एलबीडब्ल्यू हो गए थे। इसके बाद ब्रिस्बेन में भी स्टार्क ने इसी तरह की गेंद फेंकी, लेकिन इस बार उन्होंने स्क्वायर लेग पर फील्डर रखा था।
जायसवाल ने शॉट खेला और गेंद सीधा वहां खड़े मिचेल मार्श के हाथों में चली गई। मार्श ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की और जायसवाल सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जायसवाल को आउट करने के बाद स्टार्क का जो रिएक्शन था वो ये बताने के लिए काफी था कि उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को अपने जाल में फंसा लिया।
ऑस्ट्रेलिया का विशाल स्कोर
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच की पहली पारी में 445 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसके लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जमाए। हेड ने 152 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 101 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने आखिरी में 70 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए। मोहम्मद सिराज के हिस्से दो सफलताएं आईं। आकाशदीप और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।
No comments:
Post a Comment