लखनऊ और गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2024

लखनऊ और गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ और गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस की ओर से बुधवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में जहां एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं गुवाहाटी में भी एक कार्यकर्ता की जान चली गई है। हालांकि लखनऊ में हुई कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का-मुक्की से प्रभात की जान गई।

लखनऊ और गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत (फोटो- @INCUttarPradesh)

 कांग्रेस की ओर से बुधवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में जहां एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, वहीं गुवाहाटी में भी एक की जान चली गई। हालांकि, लखनऊ में हुई कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है।

प्रदर्शन के दौरान गई कार्यकर्ता की जान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बिजली के निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर शीतकालीन सत्र के दौरान विधान भवन के घेराव की घोषणा की थी। इसी कड़ी में वह विधान भवन घेरना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे के चलते अपने मंसूवे में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से कुछ दूर आगे सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय के बाहर बैरीकेड लगा रहे थे, जिसे कांग्रेसी पार नहीं कर सके।

प्रदेशाध्यक्ष अजय राय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बैरीकेड के ऊपर चढ़कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की व खींचतान हुई। पुलिस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर ईको गार्डेन ले गई।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल होने आए गोरखपुर के सहजनवा निवासी कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का-मुक्की से प्रभात की जान गई, जबकि डीसीपी मध्य रवीना त्यागी का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता उसे पार्टी कार्यालय से शाम लगभग पांच बजे बेसुध हालत में सिविल अस्पताल लाए थे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डिप्टी सीएम ने ली जानकारीउपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि युवक की जान कैसे गई। अजय राय ने मुख्यमंत्री से प्रभात के परिवार को एक करोड़ रुपये सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।

गुवाहाटी में भी कार्यकर्ता की मौत

उधर, असम के गुवाहाटी में बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर आंसू गैस के गोले के धुएं से एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई घायल हो गए। कांग्रेस ने यह दावा किया है। यह प्रदर्शन मणिपुर हिंसा और अदाणी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर किया गया।

हालांकि, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने घटना में किसी के घायल होने से इन्कार किया है, जबकि कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने दावा किया कि कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के सदस्य एम इस्लाम को उस समय घुटन महसूस हुई, जब आंसू गैस का एक गोला उनके पास गिरा। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages