'सिडनी में उसकी जरूरत पड़ती', अश्विन पर भड़के सुनील गावस्कर; बीच सीरीज संन्यास लेने पर सुनाई खरी-खोटी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2024

'सिडनी में उसकी जरूरत पड़ती', अश्विन पर भड़के सुनील गावस्कर; बीच सीरीज संन्यास लेने पर सुनाई खरी-खोटी

 'सिडनी में उसकी जरूरत पड़ती', अश्विन पर भड़के सुनील गावस्कर; बीच सीरीज संन्यास लेने पर सुनाई खरी-खोटी


आर अश्विन ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अश्विन के बीच सीरीज संन्यास लेने की आलोचना की है। गावस्कर ने कहा कि सिडनी टेस्ट मैच में भारत को अश्विन की जरूरत थी। गावस्कर ने आगे कहा कि अश्विन पांचवें टेस्ट मैच में टीम के लिए अहम रोल निभा सकते थे।

आर अश्विन के रिटायरमेंट पर भड़के सुनील गावस्कर। फाइल फोटो

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आर अश्विन के संन्यास के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अश्विन को पांचवें टेस्ट मैच तक रुकना चाहिए था। क्योंकि सिडनी में स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसे में भारतीय टीम दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती थी। सुनील गावस्कर ने कहा कि वहां, अश्विन अहम रोल निभा सकते थे।


बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ब्राडकॉस्टर से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने आर अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के समय को लेकर आलोचना की है। सुनील गावस्कर ने बुधवार को कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज समाप्त होने तक का इंतजार करना चाहिए था। क्योंकि भारत के पास अगले दो टेस्ट मैच के लिए एक सदस्य कम हो गया है।


'धोनी ने भी बीच सीरीज...'

गावस्कर ने कहा, अश्विन कह सकता था कि देखिए सीरीज समाप्त होने के बाद मैं भारतीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा। महेंद्र सिंह धोनी ने भी इसी तरह से 2014–15 की सीरीज के दौरान तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लिया था। इससे टीम में एक सदस्य कम हो जाता है। सेलेक्शन कमिटी ने किसी उद्देश्य से ही इस दौरे के लिए इतने अधिक खिलाड़ियों का चयन किया है।
'सिडनी में पड़ती जरूरत'


लिटिल मास्टर ने आगे कहा, अश्विन सिडनी में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में अपनी भूमिका निभा सकते थे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के विकेट से स्पिनरों को मदद मिलती रही है। सिडनी ऐसी जगह है जहां स्पिनरों को बहुत अधिक मदद मिलती है। भारत वहां दो स्पिनरों के साथ खेल सकता है। अश्विन को उस मैच के लिए टीम में होना चाहिए था।
26 से खेला जाएगा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैचबता दें कि आर अश्विन ने तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के तुरंत बाद ही संन्यास का एलान कर दिया। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। पहला टेस्ट मैच भारत ने जीता था और दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारत को हराया। तीसरा टेस्ट मैच बारिश के चलते ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चौथा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages