भारतीय महिलाओं ने फतेह की सीरीज, लगातार दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज को बड़े अंतर से रौंदा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 25, 2024

भारतीय महिलाओं ने फतेह की सीरीज, लगातार दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज को बड़े अंतर से रौंदा

भारतीय महिलाओं ने फतेह की सीरीज, लगातार दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज को बड़े अंतर से रौंदा

भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज महिला टीम को बड़े अंतर से मात दी। भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज को 115 रन से हराया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। हरलीन देओल के शतक के अलावा प्रतिका रावल-स्‍मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। सीरीज के पहले वनडे को भारत ने 211 रन से जीता था।

भारत ने वेस्‍टइंडीज को दी मात। इमेज- बीसीसीआई


हरलीन देओल के शतक और प्रतिका रावल-स्‍मृति मंधाना के अर्धशतक की दम पर भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज महिला टीम को बड़े अंतर से हराया।


भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज को 115 रन से रौंदकर सीरीज पर कब्‍जा जमाया। सीरीज के पहले वनडे को भारत ने 211 रन से जीता था। आखिरी वनडे अब 27 दिसंबर को खेल जाएगा।


भारतीय टीम ने बनाए 358 रन बनाएकोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। जवाब में पूरी वेस्‍टइंडीज टीम 46.2 ओवर में 243 रन पर सिमट गई। हरलीन देओल को शतकीय पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मंधाना ने लगाई फिफ्टी

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। 17वें ओवर में मंधाना रन आउट हुईं। उन्‍होंने 47 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इसके बाद रावल ने हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन भी जोड़े।

हरलीन ने लगाया शतक29वें ओवर की आखिरी गेंद पर रावल कैच आउट हुईं। उन्‍होंने 86 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्‍तान हरमनप्रीत कौर बोल्‍ड हुईं। भारतीय कप्‍तान 18 गेंदों पर 22 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। 48वें ओवर में हरलीन देओल को कियाना जोसेफ ने अपना शिकार बनाया।

हरलीन ने 103 गेंदों पर 115 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 16 चौके निकले। अगले ही ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स कैच आउट हुईं। जेमिमा ने 36 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। ऋचा घोष 13 रन और दीप्ति शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद रहीं।

हेली मैथ्‍यूज ने लगाया शतक359 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी वेस्‍टइंडीज महिला टीम की ओर से कप्‍तान हेली मैथ्‍यूज ने शतक लगाया। उन्‍होंने 109 गेंदों पर 106 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 13 चौके लगाए। उनके अलावा शेमाइन कैंपबेल ने 38 रन की पारी खेली। वेस्‍टइंडीज की अन्‍य बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाईं। कियाना जोसेफ ने 15, नेरिसा क्राफ्टन ने 13, डींड्रा डोटिन ने 10, जैदा जेम्स ने 25, अफी फ्लेचर ने 22 रन बनाए।

कियाना जोसेफ ने 15, नेरिसा क्राफ्टन ने 13, डींड्रा डोटिन ने 10, जैदा जेम्स ने 25, अफी फ्लेचर ने 22 रन बनाए। भारत की ओर से प्रिया मिश्रा को 3 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा दीप्ति शर्मा, तितास साधु और प्रतिका रावल ने 2-2 विकेट लिए। रेणुका की झोली में भी 1 विकेट आया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages