IPL के सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, लात चलाने और लड़ाई करने की मिली सजा, हो गई जेब ढीली - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, December 21, 2024

IPL के सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, लात चलाने और लड़ाई करने की मिली सजा, हो गई जेब ढीली

 IPL के सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, लात चलाने और लड़ाई करने की मिली सजा, हो गई जेब ढीली


साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनिरक क्लासेन पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। क्लासेन को ये सजा उनके व्यवहार के कारण मिली है। मैच के दौरान उन्होंने लड़ाई भी की और अपनी लात भी चलाई जिसके कारण आईसीसी ने उनको निशाने पर लिया। क्लासेन दूसरे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 97 रनों पर आउट हो गए थे और शतक से चूक गए थे।

हेनरिक क्लासेन पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

आईपीएल में अपने बल्ले से गेंदबाजों के लिए खौफ का नाम बन चुके साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस समय परेशानी में हैं। इस खिलाड़ी पर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना लगाया गया है। मामला साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच का है। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। क्लासेन इस मैच में शतक से चूक गए थे। उन्होंने 97 रन बनाए थे।


क्लासेन पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी माना गया है। इसके अलावा क्लासेन को बोर्ड के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी भी माना गया है जिसके कारण उनके हिस्से एक डिमेटीर प्वाइंट आया है जिसके अंतर्गत क्रिकेट के समान, कपड़ों, ग्राउंड के सामान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश आती है। क्लासेन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ में रिटेन किया।

ये है मामला

साउथ अफ्रीकी पारी का 43वां ओवर चल रहा था। इसी ओवर में क्लासेन आउट हो गए थे और शतक से चूक गए थे। इसी कारण उन्हें गुस्सा आ गया था और उन्होंने स्टंप पर लात मार दी थी। मैच रेफरी रिची रिचर्ड्सन ने इसके कारण क्लासेन पर पेनल्टी लगाई है। अब क्लासेन को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने 330 रनों का टारगेट रखा था। साउथ अफ्रीकी टीम इस टारगेट के सामने 248 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। क्लासेन के रूप में टीम ने अपना आखिरी विकेट खोया था। क्लासेन ने 74 गेंदों का सामना कर 97 रन बनाए थे।


इस मैच में क्लासेन की पाकिस्तान के विकेटकीपर और कप्तान मोहम्मद रिजवान से बहस भी हो गई थी। दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी। अंपायरों ने दोनों को अलग किया था।

लाज बचाने उतरेगा साउथ अफ्रीका

इस मैच को जीत पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है और सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच खेला जाना है। इस मैच में साउथ अफ्रीका जीत हासिल कर अपनी लाज बचाना चाहेगा। वहीं क्लासेन ज्यादा सर्तक रहेंगे क्योंकि अब उन्होंने कुछ किया तो बात सस्पेंशन तक पहुंच सकती है। साउथ अफ्रीका पूरी कोशिश करेगी कि वह पाकिस्तान से 0-3 से न हारे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages