पत्नी Nouran Aly के सवालों का Vivian Dsena नहीं दे पाए जवाब, इस कंटेस्टेंट से दूर रहने की मिली नसीहत - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, December 15, 2024

पत्नी Nouran Aly के सवालों का Vivian Dsena नहीं दे पाए जवाब, इस कंटेस्टेंट से दूर रहने की मिली नसीहत

 पत्नी Nouran Aly के सवालों का Vivian Dsena नहीं दे पाए जवाब, इस कंटेस्टेंट से दूर रहने की मिली नसीहत


बिग बॉस के घर में अब मेकर्स ने कंटेस्टेंट के घरवालों को बुलाना शुरू कर दिया है। कल के अपडेट्स में हमने देखा था सलमान खान ने विवियन को गेम पर ध्यान देने की सलाह दी थी। अब मेकर्स ने घर के लाडले की पत्नी नूरन एली को शो में बुला लिया है जो विवियन से तीखे सवाल करती नजर आ रही हैं।

बिग बॉस के घर पहुंची विवियन डीसेना की वाइफ (Photo Credit- X)

HIGHLIGHTSबिग बॉस के घर पहुंची विवियन डीसेना की वाइफ
नूरन एली ने पति से किए गेम को लेकर कई सवाल
इस कंटेस्टेंट के साथ देख खौलन लगता है खून

Bigg Boss 18: घरवालों का काम हर दिन के साथ बदलता जा रहा है। जैसे जैसे शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है कंटेस्टेंट के असली चेहरे सामने आते जा रहे हैं। कल के हाइलाइट्स की बात करें तो देखा गया कैसे सलमान खान ने घरवालों को उनके मुद्दों के बारे में याद दिलाया। इस बार भाईजान का फोकस घर के लाडले की क्लास लगाने पर रहा। सलमान ने विवियन को फटकार लगाता हुए कहा था कि पिछले कुछ हफ्तों से घर में उनका इन्वॉल्वमेंट नहीं दिख रहा है।


अब मेकर्स ने घरवालों को परिवार को शो में बुलाने की सिलसिला शुरू कर दिया है जिसके बाद सबसे पहले विवियन की पत्नी नूरन एली को घर में देखा जा रहा है। नूरन ने आते ही विवियन से कई सारे सवाल किए जिसमें से कई जवाब वो नहीं दे पाए।


नूरन एली के सवालों को नहीं फेस कर पाए विवियनबिग बॉस में गेस्ट बनकर पहुंची नूरन ऐली ने सबसे पहले पति विवियन से पूछा कि तुम कैसे हो और खुद को गेम में कैसे देख पा रहे हो? जिसके जवाब में वो कहते हैं कि वो कुछ खास गेम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। नूरन उनसे कहती हैं कि पता नहीं पर अब विवियन की तरह नहीं दिख रहे हैं।




Photo Credit- X

वो बताती हैं कि शो के लाडले कहे जाने वाले विवियन ने घर से आने पहले उनसे वादा किया था कि वो गेम में अपने कदम बस आगे बढ़ाएंगे न की पीछे। अपनी पत्नी की ऐसी बातें सुन विवियन काफी उदास नजर आते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages