NPS के हितधारकों को जोड़ने के लिए बनी ANI, इंडस्ट्री के दिग्गजों ने कहा- पेंशन सिस्टम में बढ़ेगा सहयोग - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 25, 2024

NPS के हितधारकों को जोड़ने के लिए बनी ANI, इंडस्ट्री के दिग्गजों ने कहा- पेंशन सिस्टम में बढ़ेगा सहयोग

NPS के हितधारकों को जोड़ने के लिए बनी ANI, इंडस्ट्री के दिग्गजों ने कहा- पेंशन सिस्टम में बढ़ेगा सहयोग

एसोसिएशन ऑफ एनपीएस इंटरमीडियरीज (ANI) में बैंक और गैर-बैंक प्रतिनिधि सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसियां पेंशन एजेंट रिटायरमेंट एडवाइजर्स आदि शामिल हैं। ANI के गठन को NPS इकोसिस्टम के लिए मील का पत्थर बताया जा रहा है। इसमें शामिल लोगों का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म पेंशन योजनाओं को व्यापक बनाने और भारत में रिटायरमेंट प्लानिंग को मजबूत करने में सहायक होगा।



इस सम्मेलन में पेंशन जागरूकता और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के विभिन्न हितधारकों को जोड़ने के लिए एसोसिएशन ऑफ एनपीएस इंटरमीडियरीज (ANI) का औपचारिक उद्घाटन मुंबई में "सेक्योरिंग टुमॉरो, विथ पेंशन" सम्मेलन में किया गया। इस अवसर पर PFRDA के अध्यक्ष डॉ. दीपक मोहंती ने ANI का लोगो भी लॉन्च किया। यह पहल पेंशन प्रणाली में सहयोग, सब्सक्राइबर कल्याण और NPS को बढ़ावा देने के लिए की गई है।


NPS खास क्यों है?
NPS और अटल पेंशन योजना (APY) के तहत 13.8 लाख करोड़ से रुपये से अधिक एसेट मैनेज की जाती है। यह रिटायरमेंट प्लानिंग के शानदार विकल्प के तौर पर उभरा है। इन योजनाओं के 8 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इन्हें निवेशक लो-कॉस्ट और टैक्स बचाने वाले रिटायरमेंट विकल्प के रूप में देखते हैं।


ANI का मकसद क्या है?NPS को विश्वसनीय और लचीला रिटायरमेंट प्रोडक्ट के रूप में बढ़ावा देना।
पॉलिसीमेकर्स और रेगुलेटर्स के साथ सहयोग कर सिस्टम को मजबूत बनाना।
सब्सक्राइबर्स की भलाई और पारदर्शिता सुनिश्चित करना।
सम्मेलन में क्या हुआ?इस सम्मेलन में पेंशन जागरूकता और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। इसमें शामिल एक्सपर्ट ने बताया कि लंबी अवधि के निवेश और ESG-आधारित रणनीतियों पर किस तरह से ध्यान देना चाहिए। सम्मेलन में बोलते हुए पीएफआरडीए के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मोहंती ने जोर देकर कहा, "एनपीएस Association of NPS Intermediaries की शुरुआत पेंशन सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मुझे पूरा विश्वास है कि एसोसिएशन अपने सदस्यों और नियामकों के मार्गदर्शन के साथ वित्तीय सुरक्षा के लिए एक वैश्विक बेंचमार्क बनने के लिए नेतृत्व करेगा।"

वहीं, LIC के चेयरपर्सन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि पेंशन एसेट्स वित्तीय क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय स्टेट बैंक के एमडी राम मोहन राव अमरा और एक्सिस बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने एनपीएस को अपनाने और इसके विकास में वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। ईपीएफओ के अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिमेष मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया और टिकाऊ पेंशन की आवश्यकता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।


ANI के सदस्य कौन हैं?इसमें बैंक और गैर-बैंक प्रतिनिधि, सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसियां, पेंशन एजेंट, रिटायरमेंट एडवाइजर्स आदि शामिल हैं। ANI का गठन NPS इकोसिस्टम के लिए एक मील का पत्थर है। इसमें शामिल लोगों का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म पेंशन योजनाओं को व्यापक बनाने और भारत में रिटायरमेंट प्लानिंग को मजबूत करने में सहायक होगा। यह पहल NPS सब्सक्राइबर्स की जरूरतों और देश के वित्तीय भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages