हिंदी सिनेमा के कई ऐसे दिग्गज फिल्ममेकर रहे हैं जिन्होंने बडे़ संघर्ष के बाद अपना एक खास मुकाम बनाया है। उनमें से एक हम सबके फेवरेट निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) भी हैं जिन्हें गदर 2 जैसी कई सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहली फिल्म के लिए अभिनेत्री राखी ने उनसे 25 हजार रुपये की डिमांड की थी।
अभिनेत्री राखी और एक्टर दीपक पारासर (Photo Credit- IMDB)हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अनिल शर्मा (Anil Sharma) का नाम जरूर शामिल होगा। गदर 2, अपने और एलान ए जंग जैसी कई सफल मूवीज के लिए उन्हें जाता है। आने वाले समय समय में वह सुपरस्टार नाना पाटेकर (Nana Patekar) के साथ फिल्म वनवास लेकर आ रहे हैं, जो कुछ ही दिन बाद बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
इस मूवी के प्रमोशन के दौरान जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में अनिल शर्मा ने अपनी पहली डायरेक्टोरियल मूवी श्रद्धांजली को लेकर एक अनसुना किस्सा सुनाया है।
गिरवीं रखे थे मां के गहने- अनिल शर्मासाल 1981 में फिल्म श्रद्धांजली को बडे़ पर्द पर रिलीज किया गया था। इस मूवी में अनिल ने राखी (Rakhee) को साइन किया था। बतौर डायरेक्टर अनिल पहली बार सिनेमा जगत में अपनी किस्मत अजमाने के लिए उतर रहे थे। उन्होंने हमारे साथ बातचीत में बताया है-
मैं पहली बार फिल्म बनाने जा रहा था। श्रद्धांजली के जरिए मेरे करियर की शुरुआत हुई। राखी को मैं फिल्म के लिए कास्ट कर चुका था। उस वक्त उन्होंने एडवांस में 25 हजार की रुपये की डिमांड की थी, क्योंकि उनको कहीं बाहर जाना था। राखी उस दौर की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में एक थी और मैं कैसे भी उनको अपनी फिल्म से बाहर नहीं जाने देना चाहता था।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
मेरे पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी, मैंने अपने घर में बताया तो मां ने पिताजी को अपनी शादी के गहने गिरवीं रखने के लिए दे दिए, ताकि मेरी फिल्म न रुके। 40 हजार रुपये में वो गहने गिरवीं रखे गए थे और मैंने 25 हजार राखी को दिए, बाकी पैसे फिल्म के अन्य काम में लगाए। इस तरह से मेरी पहली फिल्म श्रद्धांजली बन पाई। खास बात ये रही कि फिल्म हिट हुई और हमने वापस गहने छुड़ा लिए थे।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- नाना पाटेकर एक्स
इस तरह से अनिल शर्मा ने श्रद्धांजली मूवी को लेकर एक रोचक किस्सा सुनाया है। बता दें कि राखी के अलाला इस फिल्म में अभिनेता सुरेश ओबरॉय और दीपका पारासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
जल्द रिलीज होगी वनवासगदर 2 की अपार सफलता के बाद निर्देशक अनिल शर्मा एक पारिवारिक फिल्म वनवास (Vanvaas) लेकर आए रहे हैं, जो 20 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी में नाना पाटेकर के अलावा उत्कर्ष शर्मा और एक्ट्रेस शिमरत कौर जैसे कई फिल्मी सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
No comments:
Post a Comment