Sam Konstas भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। चौथे टेस्ट मैच में सैम कोंस्टास को डेब्यू का मौका मिला। इस तरह कोंस्टास कंगारू टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 468वें खिलाड़ी बने। वहीं मेलबर्न में 19 साल 85 दिन की उम्र में डेब्यू के साथ उन्होंने पैट कमिंस के बाद 13 साल बाद इतिहास रचा।
Sam Konstas ने डेब्यू करते ही मेलबर्न में तोड़ा 95 साल पुराना रिकॉर्ड Sam Konstas Debutant: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को डेब्यू का मौका दिया। उन्हें नाथन मैकस्वीनी की जगह टीम में शामिल किया गया। सैम कोंस्टास इस तरह ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने। इस दौरान उन्होंने 95 साल पुराने रिकॉर्ड को मेलबर्न में धराशायी भी किया। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।
Sam Konstas ने डेब्यू करते ही मेलबर्न में तोड़ा 95 साल पुराना रिकॉर्ड
दरअसल, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। चौथे टेस्ट मैच में सैम कोंस्टास को डेब्यू का मौका मिला। प्रैक्टिस सेशन के दौरान ही सैम के प्लेइंग-11 में शामिल होने की जानकारी सामने आ गई थी।
इस तरह कोंस्टास कंगारू टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 468वें खिलाड़ी बने। वहीं, मेलबर्न में 19 साल 85 दिन की उम्र में डेब्यू के साथ उन्होंने पैट कमिंस के बाद 13 साल बाद इतिहास रचा। कमिंस ने 2011 में 18 साल की उम्र में टेस्ट में डेब्यू किया था। कोंस्टास इस तरह 13 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले युवा बैटर बने।
सैम कोंस्टास ने इस दौरान 95 साल पुराना रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। उन्होंने 19 साल और 85 दिन की उम्र में क्लेम हिल को पछाड़ दिया। वहीं, डॉन ब्रैडमैन के साथ ओपनिंग करने वाले आर्ची जैक्सन भी पीछे छूट गए, जिन्होंने 1929 में 19 साल और 149 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यूटेंट (Youngest Test Debutant Australia)
17 वर्ष 239 वर्ष इयान क्रेग बनाम एसए मेलबर्न 1953
18 वर्ष 193 वर्ष पैट कमिंस बनाम एसए जोबर्ग 2011
18 वर्ष 232 वर्ष टॉम गैरेट बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 1877
19 वर्ष 85 वर्ष सैम कोंस्टास बनाम भारत मेलबर्न 2024
19 वर्ष 96 क्लेम हिल बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1896
कौन हैं Sam Konstas?सैम कोंस्टास एक युवा ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी हैं, जो मुख्य रूप से एक बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। सैम ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के लिए क्रिकेट खेला है। सैम का क्रिकेट करियर काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने 2023 में अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला था। उन्होंने 11 मैचों की 18 पारियों में इस दौरान 718 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल रहे। उन्होंने इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच के बाद पीएम एकादश और भारतीय टीम के बीच हुए दो दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन बनाए थे।

No comments:
Post a Comment