Yashasvi Jaiswal को आउट कर बीच मैदान उन्हें चिढ़ाने लगे मिचेल स्टार्क, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया- VIDEO - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, December 16, 2024

Yashasvi Jaiswal को आउट कर बीच मैदान उन्हें चिढ़ाने लगे मिचेल स्टार्क, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया- VIDEO

 Yashasvi Jaiswal को आउट कर बीच मैदान उन्हें चिढ़ाने लगे मिचेल स्टार्क, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया- VIDEO


Mitchell Starc Yashasvi Jaiswal ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारतीय टीम की पहली पारी की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। जायसवाल ने पहली गेंद पर चौका लगाया था और इसके बाद अगली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने उन्हें मार्श के हाथों कैच आउट कराया। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Yashasvi Jaiswal के लिए Mitchell Starc मास्टर प्लान के साथ उतरे थे

HIGHLIGHTSMitchell Starc ने यशस्वी जायसवाल को दूसरी गेंद पर किया चलता
Mitchell Starc यशस्वी को आउट करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करके आए थे
यशस्वी को आउट करने के बाद Mitchell Starc उन्हें चिढ़ाने लगे

गाबा का मैदान, जहां पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 445 रन बनाए, तो वहीं भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब नजर आई। 22 रन के स्कोर तक भारत ने अपने 3 विकेट गंवा लिए हैं।


ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से भारत को शुरुआती झटका दिया। उन्होंने भारतीय पारी की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया। जायसवाल को आउट करने के बाद मिचेल स्टार्क उन्हें चिढ़ाते दिखे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।


Yashasvi Jaiswal के लिए Mitchell Starc मास्टर प्लान के साथ उतरे थेऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर यशस्वी जायसवाल को सस्ते में आउट किया। जायसवाल भारतीय पारी की दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए, जब उन्होंने स्टार्क की गेंद को मिड-विकेट पर खड़े मिशेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया।

ओपनिंग बल्लेबाज ने पहली गेंद पर शानदार चौका लगाया था, इसके बाद अगली गेंद पर उन्हें आउट कर स्टार्क ने उनसे बदला लिया। स्टार्क की फुलर लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की जायस्वाल ने फ्लिक शॉट खेला। हालांकि, यह सब ऑस्ट्रेलिया की योजना का हिस्सा था, क्योंकि उन्होंने भारत के ओपनर के लिए ऑफ साइड पर भरी हुई फील्ड लगाई थी और लेग साइड पर सिर्फ एक फील्डर रखा था। इस तरह स्टार्क की गेंद पर गिल मिचेल मार्श द्वारा कैच आउट हुए।

विकेट लेने के बाद मिचेल स्टार्क जायसवाल को चिढ़ाते हुए दिखेयशस्वी जायसवाल को दूसरी गेंद पर आउट करने के बाद मिचेल स्टार्क उन्हें चिढ़ाते हुए नजर आए। उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जीभ बाहर निकालते हुए नजर आए। इस दौरान यशस्वी काफी गुस्से में दिखे। यशस्वी को यकीन नहीं था कि वह इतनी जल्दी आउट हो जाएंगे। अगर बात करें मैच की तो लंच ब्रेक तक भारतीय टीम ने 22 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवाए दिए। यशस्वी के बाद स्टार्क ने शुभमन गिल को चलता किया और विराट कोहली हेजलवुड का शिकार बने।

अब भारतीय टीम अगर बड़ा स्कोर नहीं बना पाती है तो फिर वह इस मैच में काफी पीछे रह जाएगी। टीम इंडिया को इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages