Pushpa 2 Total Worldwide Collection अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर मूवी पुष्पा 2 की रिलीज को लंबा वक्त बीत गया है। देश और दुनिया में कमाई के मामले में इस मूवी ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस बीच मेकर्स की तरफ से पुष्पा द रूल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के फाइनल आंकड़े शेयर किए गए हैं। जो छावा (Chhaava) के लिए खतरे की घंटी बन सकते हैं।
पुष्पा 2 कलेक्शन की फाइनल रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)Pushpa The Rule Worldwide Collection: साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की परिभाषा बदलकर रख दी। देश और विदेश में अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा 2 की कामयाबी का शोर कुछ इस कदर मचा, जो रिलीज के 2 महीने बाद भी कायम है।
अब मेकर्स की तरफ से पुष्पा पार्ट 2 के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की फाइनल रिपोर्ट पेश की गई है, जो इस मूवी के धमाकेदार प्रदर्शन की गवाही दे रही है। इन आंकड़ों को देखकर यकीनन विक्की कौशल स्टारर छावा (Chhaava) के मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है।
पुष्पा 2 ने दुनियाभर में की कुल इतनी कमाई5 दिसंबर 2024 को पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस आधार पर देखा जाए तो अब तक पुष्पा पार्ट 2 की रिलीज को 2 महीने से अधिक का वक्त गुजरा गया है, इसके बावजूद पुष्पा द रूल की कमाई की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब इस चर्चा और अधिक बढ़ाने का काम मेकर्स की तरफ से दोबारा कर दिया गया है।
(1).jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
18 फरवरी यानी आज पुष्पा 2 फिल्ममेकर्स की तरफ से मूवी के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। जिसके आधार पर पुष्पा 2 ने दुनियाभर में ग्रॉस 1871 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्समेकर्स ने लिखा है कि- कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए और कई रिकॉर्ड बनाते हुए पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा की सबसे हिट मूवीज की सूची में शुमार हो गई है। वास्तिवक जिस तरह से पुष्पा द रूल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर ओवरसीज कमाई के मामले में बवंडर मचाया है, वो अन्य किसी मूवी ने नहीं करके दिखाया है।
भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवीजवर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा की तरफ से सबसे अधिक कारोबार करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। टॉप 5 इंडियन हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज की लिस्ट इस प्रकार हैं-
दंगल (Dangal)- 2024 करोड़
पुष्पा 2 (Pushpa 2)- 1871 करोड़
बाहुबली 2 (Baahubali 2)- 1742 करोड़
आर आर आर (RRR)- 1251 करोड़
केजीएफ 2 (KFG 2)- 1176 करोड़ये वो 5 मूवीज हैं, जिन्होंने कमाई के मामले में वर्ल्ड लेवल इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाई है।
No comments:
Post a Comment