ब्राजील के हीटवेव से टूटे गर्मी के रिकॉर्ड, रियो में पारा 44 डिग्री के पार; राहत पाने को समुद्र की ओर उमड़ रहे लोग - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, February 20, 2025

ब्राजील के हीटवेव से टूटे गर्मी के रिकॉर्ड, रियो में पारा 44 डिग्री के पार; राहत पाने को समुद्र की ओर उमड़ रहे लोग

 ब्राजील के हीटवेव से टूटे गर्मी के रिकॉर्ड, रियो में पारा 44 डिग्री के पार; राहत पाने को समुद्र की ओर उमड़ रहे लोग


Brazil heatwave ब्राजील में हीटवेव से लोग खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोग 44 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। गर्मी इतनी है कि इसके चलते एक दशक का रिकॉर्ड भी टूट गया है। ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित रियो डी जेनेरियो में बीते सोमवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। इसके कारण लोग समुद्र की ओर उमड़ रहे हैं।

Brazil heatwave ब्राजील में गर्मी का सितम जारी। (फोटो- रायटर)

 Brazil heatwave एक ओर जहां हम ठंड का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ब्राजील हीटवेव का सामना कर रहा है। वहां के लोग 44 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। इसके चलते एक दशक का रिकॉर्ड भी टूट गया है।


ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित रियो डी जेनेरियो में बीते सोमवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।


गर्मियों में और बढ़ेगा पाराब्राजील के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान (इंस्टीट्यूटो नैशनल डी मेटेरोलोजिया, INMET) की मानें तो वहां गर्मियों में पारा और अधिक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।


ब्राजील में रिकॉर्ड तोड़ तापमान


रियो डी जेनेरियो में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ब्राजील के कई क्षेत्रों को प्रभावित कर रही है। रियो डी जेनेरियो ही नहीं दूसरे क्षेत्रों में भी पारा लगातार बढ़ रहा है। साओ पाउलो में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस, पोर्टो एलेग्रे में 36 डिग्री सेल्सियस तो वहीं बेलो होरिजोंटे में 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

साल्वाडोर में पारा 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।


आमतौर पर 23 डिग्री रहता है पारा


एपी की रिपोर्ट के अनुसार, रियो डी जेनेरियो में फरवरी में आमतौर पर औसत तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस है, जो आमतौर पर 23 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। वर्तमान में जो पारा है वो औसत से 10 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा है।

रियो में फरवरी में आमतौर पर 128-150 मिमी के बीच औसत वर्षा होती है। हालांकि, शुष्क मौसम जारी रहने के चलते जिससे गर्मी और बढ़ गई।


हीटवेव का दिख रहा प्रभावरियो डी जेनेरियो में बढ़ते तापमान के चलते लोगों को हीटवेव प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। शहर ने छायादार क्षेत्रों और हाइड्रेशन प्वाइंट के साथ 58 कूलिंग स्टेशन खोले हैं, जो शहर के केंद्र में सिनेलैंडिया और प्राका XV जैसे स्थानों पर लगे हैं।


समुद्र की ओर उमड़ रहे लोगभीषण गर्मी के चलते हजारों लोग ठंडे पानी लिए समुद्र की ओर उमड़ रहे हैं और गर्मी से राहत पाने की कोशिश में लगे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages