Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले, जल्द मिलेगा Android 15 पर आधारित One UI 7 Update - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, February 27, 2025

Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले, जल्द मिलेगा Android 15 पर आधारित One UI 7 Update

 Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले, जल्द मिलेगा Android 15 पर आधारित One UI 7 Update


सैमसंग को लेकर खबर है कि वह अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जल्द Android 15 पर आधारित One UI 7 अपडेट रिलीज करने वाला है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही Galaxy S24 सीरीज के लिए One UI 7 का पांचवां बीटा वर्जन जारी किया है। इसके बाद उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि सैमसंग पहले लॉन्च स्मार्टफोन के लिए जल्द सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज कर सकता है।

सैमसंग जल्द जारी करेगा One UI 7 अपडेट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung जल्द ही विजुअल चेंज, दमदार परफॉर्मेंस और नए AI फीचर के साथ One UI 7 अपडेट रिलीज करने वाला है। सैमसंग के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का अब तक स्टेबल वर्जन रोल आउट नहीं हुआ है। इसके चलते यूजर्स के बीच काफी कन्फ्यूजन है। सैमसंग ने भी अब तक इसके रिलीज को लेकर ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है।

One UI 7 अपडेट टाइमलाइन
Samsung लेटेस्ट सॉप्टवेयर अपडेट को सबसे पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए जारी करता है। स्टेबल अपडेट से पहले कंपनी बीटा अपडेट रिलीज करती है। Samsung ने कुछ समय पहले ही Galaxy S24 सीरीज के लिए One UI 7 का पांचवां बीटा वर्जन जारी किया है। इसके साथ ही कंपनी ने सैमसंग कम्युनिटी मॉडरेटर में भी इसके रोलआउट को लेकर हिंट दिए हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कंपनी जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज कर सकता है।

सैमसंग की फ्लगैशिप Galaxy S सीरीज और Galaxy Z सीरीज के फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए मार्च 2025 तक One UI 7 अपडेट रोल आउट किया जा सकता है।
इसके साथ ही कंपनी ने Galaxy A, Galaxy M, Galaxy F और अन्य डिवाइसेस के लिए One UI 7 अपडेट इस साल के दूसरे हाफ में जारी किया जा सकता है।

किन स्मार्टफोन को मिलेगा One UI 7 अपडेट

अगर आपके पास भी Samsung का स्मार्टफोन है। One UI 7 अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो हम उन स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिन्हें यह अपडेट मिलेगा।

Galaxy S सीरीज : Galaxy S24, S23, S22, S21 (FE मॉडल सहित)

Galaxy Z सीरीज : Galaxy Z Fold 3, 4, 5, 6 और Galaxy Z Flip 3, 4, 5, 6

Galaxy A सीरीज : Galaxy A73, A54, A33, A23

Galaxy M सीरीज : Galaxy M54, M53, M34, M33, M14

Galaxy F सीरीज : Galaxy F55, F54, F34

Galaxy Tab सीरीज : Galaxy Tab S10, S9, S8 और Tab A9

अन्य डिवाइसेस : Galaxy Xcover 7, Xcover 6 Pro

यह लिस्ट Samsung की अपडेट पॉलिसी के आधार पर बनाई गई है। यह ऑफिशियल नहीं है।

कब मिलेगा One UI 7 अपडेट ?सैमसंग ने पिछले साल के फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन के लिए पांचवां बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इसके बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी जल्द ही एंड्रॉइंड 15 वाले इस अपडेट को अपने पुराने स्मार्टफोन्स के लिए जारी कर चुका है। वनप्लस और नथिंग जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोन के लिए पहले ही एंड्रॉइड 15 को रोल आउट चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages