दूध उत्पादन में बना भारत नंबर 1, अगले 5 साल में 300 MMT उत्पादन का रखा लक्ष्य - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, March 26, 2025

दूध उत्पादन में बना भारत नंबर 1, अगले 5 साल में 300 MMT उत्पादन का रखा लक्ष्य

 दूध उत्पादन में बना भारत नंबर 1, अगले 5 साल में 300 MMT उत्पादन का रखा लक्ष्य


Highest Milk Production भारत पूरी दुनिया में दूध उत्पादन में सबसे टॉप पर आता है। अभी भारत में 239 MMT दूध उत्पादन किया जाता है। भारतीय पशुपालन मंत्रालय ने दूध उत्पादन को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार ने अगले 5 साल के लिए 300 मिलियन मीट्रिक टन दूध उत्पादन का टारगेट रखा है। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानता है।


भारत बना दूध उत्पादन में नंबर वन

 पूरी दुनिया में भारत दूध उत्पादन में सबसे आगे हैं। अभी हमारे देश में 239 मिलियन मीट्रिक टन दूध उत्पादन किया जाता है। जिसे सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया है। भारतीय पशुपालन मंत्रालय ने ये टारगेट रखा है कि आने वाले 5 साल में वे दूध उत्पादन 300 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ा देंगे।


इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को ही नहीं, बल्कि पशुपालन किसानों को भी बड़ा फायदा होने वाला है। मंगलवार को भारतीय पशुपालन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा भारतीय दूध उत्पादन से जुड़ी कई बाते बताई है।


भारतीय पशुपालन मंत्रालय ने क्या कहा?कल यानी मंगलवार को हुई लोकसभा बैठक में भारतीय पशुपालन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने दूध उत्पादन को लेकर कई बातें बताई है। राजीव ने कहा कि जब से मोदी सरकार ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन लॉन्च किया है। तब से ही भारतीय दूध उत्पादन में 63.5 फीसदी की बढ़त आई है। सरकार ये आशा करती है कि आने वाले तीन सालों में ये दूध उत्पादन 15 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। हमारी सरकार ने यह टारगेट रखा है कि आने वाले 5 सालों में दूध उत्पादन 239 एमएमटी से बढ़ाकर 300 एमएमटी तक कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही भारतीय पशुपालन मंत्रालय ने ये भी बताया कि अभी 10 करोड़ लोग दूध उत्पादन के व्यापार से जुड़े हुए है। जिनमें से 75 फीसदी महिलाएं है। वहीं भारतीय पशुपालन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री ने ये भी बताया कि भारत में हर व्यक्ति 471 ग्राम दूध पीता है।


किसानों को कैसे मिलेगा फायदा?दूध उत्पादन में बढ़ोतरी करने से किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। इससे महिला सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। क्योंकि सरकार के अनुसार दूध उत्पादन से लगभग 10 करोड़ किसान जुड़े हैं, जिनमें से 75 फीसदी सिर्फ महिलाएं है।


क्या है Rashtriya Gokul Mission?राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत 2014 में की गई थी। इसके बाद इस स्कीम को मंत्रालय द्वारा 2021-22 और 2025-26 में फिर से रिवाइज किया गया था। इसे भारतीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है। ये योजना खास तौर पर पशुओं और दूध उत्पादन के लिए बनाई गई है।

इस योजना का उद्देश्य देसी नस्लो का विकास, दूध उत्पादन का विकास इत्यादि से जुड़े लाभकारी निर्णय लेना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages