6 महिला सहित 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर : सभी पर था 26 लाख का इनाम, कई नक्सल घटनाओं में थे शामिल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, March 26, 2025

6 महिला सहित 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर : सभी पर था 26 लाख का इनाम, कई नक्सल घटनाओं में थे शामिल

 6 महिला सहित 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर : सभी पर था 26 लाख का इनाम, कई नक्सल घटनाओं में थे शामिल



कोंटा में 26 लाख के 9 नक्सलियों ने सुकमा एसपी के समक्ष सरेंडर किया है। सभी नक्सली कई नक्सल वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।



6 महिला सहित 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया



 छत्तीसगढ़ के कोंटा में 26 लाख के इनामी 6 महिला सहित 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए बटालियन नंबर एक का नक्सली भी शामिल। सभी आत्मसमर्पित नक्सली दर्जनों घटनाओं में शामिल थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में अधिकतर नक्सली कोंटा ब्लॉक के रहने वाले।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को दी गई प्रोत्साहन राशि

दरअसल, कोंटा ब्लॉक के जगरगुंडा एरिया कमेटी के आधा दर्जन महिला नक्सली सहित कुल 9 नक्सलियों ने सुकमा एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इन सभी सरेंडर नक्सली विगत कई वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय रख अनेक घटनाओं में शामिल रहे हैं । जिन पर कुल 26 लाख रुपए का इनाम घोषित था । बता दे यह बड़ी सफलता थाना चिंतलनार ,सीआरपीएफ, और कोबरा तथा कोंटा सूचना शाखा की विशेष भूमिका रही

नक्सल संगठन को बड़ा झटका



वहीं 20 मार्च को हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलों के लगातार सफल ऑपरेशन के बाद नक्सलियों में भय व्याप्त हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपयों का ईनाम था। इन नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। इन्होने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी और ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया है। अब तक 107 नक्सलियों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है।

20 मार्च को मारे गए थे 30 नक्सली



उल्लेखनीय है कि, बस्तर संभाग में गुरुवार को 30 नक्सली सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए थे। बीजापुर जिले में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ी क्षति पहुंचाई थी। यहां जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर उनको घेरने के लिए एक बड़ा आपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages