सीएम साय पहुंचे दिल्ली : शाह से मुलाकात में नक्सल मुद्दे पर चर्चा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, March 18, 2025

सीएम साय पहुंचे दिल्ली : शाह से मुलाकात में नक्सल मुद्दे पर चर्चा

 सीएम साय पहुंचे दिल्ली : शाह से मुलाकात में नक्सल मुद्दे पर चर्चा



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर शाम केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। श्री साय ने नई पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति की जानकारी दी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से की मुलाकात


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर शाम केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। श्री साय ने नई पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है।

बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है। अब अंतिम चरण की रणनीति तैयार कर बस्तर को स्थायी शांति की ओर ले जाने पर जोर दिया जा रहा है। 



नड्डा से भी मुलाकात संभव

दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात संभव है। उनका 24 मार्च को रायपुर दौरा संभावित है। इसी दिल्ली राष्ट्रपति का भी रायपुर आगमन हो रहा है। इस मुलाकात के बाद यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कब आना होगा। संभावना है कि उनका रायपुर आना टल सकता है।

बिलासपुर आगमन पर होगी चर्चा

साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होगी। पीएम 30 मार्च को बिलासपुर आने वाले हैं। इसी दौरे को लेकर पीएम के साथ मुख्यमंत्री की चर्चा होगी। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री से मंत्रिमंडल विस्तार और निगम, मंडल में नियुक्तियों को लेकर कहा, इंतजार करें, जल्द होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages