नए रंग-रूप में लॉन्च हुई Honda Shine 100, नया डिजाइन समेत फीचर्स भी मिले - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, March 18, 2025

नए रंग-रूप में लॉन्च हुई Honda Shine 100, नया डिजाइन समेत फीचर्स भी मिले

नए रंग-रूप में लॉन्च हुई Honda Shine 100, नया डिजाइन समेत फीचर्स भी मिले

Honda Shine 100 launch होंडा ने अपडेटेड 2025 Honda Shine 100 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके इंजन को OBD-2B के अनुपालन के साथ लाया गया है लेकिन इसके इंजन को पहले की तरह ही रखा गया है। इसे नया डिजाइन और ग्राफिक्स दिया गया है। भारतीय बाजार में यह Hero HF100 Hero Splendor और Bajaj Platina 100 को टक्कर देती है।

2025 Honda Shine 100 नए डिजाइन में लॉन्च हुआ।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने नई 2025 Honda Shine 100 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसका इंजन अब OBD-2B के अनुपालन के साथ आया है। इसे एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसे पॉंच कलर स्कीम में पेश किया गया है, जो ब्लैक विद रेड, ब्लैक विद ब्लू, ब्लैक विद ऑरेंज, ब्लैक विद ग्रे और ब्लैक विद ग्रीन है। इसके साथ ही 2025 Honda Shine 100 के बॉडी पैन को नए रिफ्रेश ग्राफिक्स के साथ लेकर आया गया है। इसे अपडेट मिलने बाद कंपनी को इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।


इंजन
2025 Honda Shine 100 में वही पुराने 98.98 cc, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 7.38 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अब इसका इंजन OBD-2B का अनुपालन करता है। इसके इंजन को पहले की तरह ही 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।


कीमतनई Honda Shine 100 को नई कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 68,767 रुपये है, जो पहले से 1,867 रुपये महंगी है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hero HF100, Hero Splendor और Bajaj Platina 100 से देखने के लिए मिलता है।

अंडरनिपिंग

अपडेटेड Honda Shine 100 में पहले की तरह ही टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर को दिया गया है। इसे पहले की तरह ही ट्यूब वाले टायर के साथ 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें ब्रेकिंग के लिए CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ 130 mm फ्रंट और 110 mm रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें 786 mm की सुलभ सीट ऊंचाई, 168mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और सिर्फ 99 kg का वजन है।


फीचर्स2025 Honda Shine 100 में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और फ्यूल गेज सहित नियमित रीडआउट की जानकारी मिलती है। बाइक में सेफ्टी को ध्यान रखते हुए साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर को शामिल किया गया है।
यह हमेशा से ही लोगों के बीच पॉपुलर रही है। वहीं, यह किफायती होने के साथ ही काफी कम मेंटेन वाली बाइक रही है। अब यह OBD-2B अपडेट के साथ पर्यावरण के अनुकूल हो गई है। वहीं, इसे नए कलर मिलने से संभावित खरीदारों के बीच इसकी अपील भी बढ़ सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages