Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को किसने कहा दलित? बोले- 'पिछड़ी मानसिकता वाले...' - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, March 18, 2025

Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को किसने कहा दलित? बोले- 'पिछड़ी मानसिकता वाले...'

 Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को किसने कहा दलित? बोले- 'पिछड़ी मानसिकता वाले...'


बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर ही उन्हें कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ स्पॉट किया जाता है। मगर इस बार शिखर अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जानकारी सामने आ रही है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ लोगों को फटकार लगाई है। आइए जानें पूरा मामला...

शिखर पहाड़िया को कहा गया दलित (Photo Credit- Instagram)

Shikhar Pahariya Trolled Over Caste: शिखर पहारिया (Shikhar Pahariya) स्काई फोर्स से डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया के भाई हैं। शिखर को अक्सर ही फिल्मी सितारों के साथ देखा जाता है। इसके अलावा उनका नाम जाह्नवी कपूर के साथ भी जोड़ा जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने एक ऑनलाइन ट्रोल के खिलाफ आवाज उठाई है।


शिखर पहाड़िया को किसने कहा दलित
दरअसल शिखर पहाड़िया ने दिवाली पर पालतू कुत्तों के साथ फोटोज शेयर की थी। इन्हीं तस्वीरों पर एक ट्रोल ने कमेंट करते हुए लिखा, "लेकिन तू तो दलित है"। जहां ज्यादातर सेलेब्स ऐसी बातों को इग्नोर कर देते हैं। शिखर ने इस पर रिएक्ट करते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगाई है। कमेंट का जवाब देते हुए शिखर सोशल मीडिया पर लिखा, "यह सच में काफी दुखद है कि 2025 में भी आप जैसे लोग ऐसी छोटी सोच और पिछड़ी मानसिकता वाले हैं।"




छोटी सोच वालों को शिक्षित होने की जरुरत

इतना ही नहीं शिखर ने आगे पोस्ट में ये भी कहा, "दिवाली का त्यौहार प्रगति और एकता का स्वरूप माना जाता है। ऐसी अवधारणाएं जो पूरी तरह से आपकी छोटी सोच से परे हैं। भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता और समावेशिता में रही है, जिसे तुम पूरी तरह से समझने में फेल हो। शायद बुरी सोच फैलाने के बजाय, आज खुद को शिक्षित करने पर ध्यान देते। क्योंकि अभी फिलहाल एकमात्र चीज है जो सच में अछूत है, वह है तुम्हारी सोच।" शिखर से पहले उनके भाई वीर पहाड़िया का नाम भी कई बार सुर्खियों में आ चुका है।



Photo Credit- Instagram


क्या करते हैं शिखर पहाड़िया?शिखर पहाड़िया अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। वह लंदन में वधावन ग्लोबल कैपिटल के साथ इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट का काम भी करते हैं। 2013 में रॉयल जयपुर पोलो टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने बर्कशायर पोलो क्लब लंदन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। भले ही शिखर पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते थे, लेकिन अब अक्सर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages