दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना, पंजाब में हीट वेव का येलो अलर्ट; राजस्थान में तापमान पहुंचा 47 डिग्री - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, May 23, 2025

दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना, पंजाब में हीट वेव का येलो अलर्ट; राजस्थान में तापमान पहुंचा 47 डिग्री

 दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना, पंजाब में हीट वेव का येलो अलर्ट; राजस्थान में तापमान पहुंचा 47 डिग्री


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भी मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार तक आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि आज दिल्ली एनसीआर में तेज धूप निकलेगी। यूपी बिहार और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भी मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी (फोटो- एएनआई)

 दिल्ली एनसीआर, हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश में बुधवार रात यकायक मौसम के बदले रुख ने जमकर तबाही मचाई। भीषण आंधी के साथ तेज वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। कच्चे मकानों की दीवारें ढह गईं। टीन शेड उड़ गए और कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो गए।


आज दिल्ली एनसीआर में तेज धूप निकलेगी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भी मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार तक आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि आज दिल्ली एनसीआर में तेज धूप निकलेगी।


इन राज्यों में बारिश की संभावना
यूपी, बिहार और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना है।


पंजाब में आज हीट वेव का येलो, कल ऑरेंज अलर्ट


पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को हीट वेव का येलो अलर्ट और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। गुरुवार को जिला बठिंडा और फाजिल्का में दिन का तापमान सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


राजस्थान में तापमान पहुंचा 47 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान इन दिनों लू की चपेट में है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीकानेर में 46.6, चूरू में 46.1, जैसलमेर में 46 डिग्री और पिलानी में 46.3 डिग्री सेल्सियस अधितम तापमान दर्ज किया गया है।

जोधपुर के जिलों में भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बीकानेर और जोधपुर के जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


वज्रपात से 21 लोग मरे
सबसे अधिक मौतें कानपुर और आसपास के जिलों में कानपुर और आसपास के जिलों में वज्रपात व अन्य मौसम जनित दुर्घटनाओं में सर्वाधिक 21 लोगों की मौत हो गई। ब्रज क्षेत्र व इससे सटे जिलों में आंधीजनित दुर्घटनाओं में 15 लोगों की जान गई। गाजियाबाद में दो, मेरठ और आसपास के क्षेत्र में सात लोगों की मौत की सूचना है।

अमरोहा में छत से गिरकर एक युवक की मृत्यु हुई
अमरोहा में छत से गिरकर एक युवक की मृत्यु हुई है। आंबेडकरनगर व आजमगढ़ में वज्रपात की चपेट में आने से एक-एक की मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत अमेठी में हो गई। इसी तरह मुरादाबाद में चार, बरेली में एक और झांसी में दो लोगों की मौत की खबर है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages