भारत विरोधी गतिविधियों के कारण प्रवासी भारतीय की ओसीआई रद, ब्रिटेन की शिक्षाविद का बड़ा दावा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, May 20, 2025

भारत विरोधी गतिविधियों के कारण प्रवासी भारतीय की ओसीआई रद, ब्रिटेन की शिक्षाविद का बड़ा दावा

 भारत विरोधी गतिविधियों के कारण प्रवासी भारतीय की ओसीआई रद, ब्रिटेन की शिक्षाविद का बड़ा दावा


लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर निताशा कौल ने दावा किया है कि भारत विरोधी गतिविधियों के कारण उनकी ओसीआई रद कर दी गई है। कौल ने सोशल मीडिया पर सरकार से प्राप्त पत्र साझा किया जिसमें उन पर दुर्भावना से प्रेरित होने का आरोप लगाया गया है। यह घटनाक्रम बेंगलुरु में सम्मेलन में भाग लेने से रोके जाने के बाद हुआ है।

भारत विरोधी गतिविधियों के कारण प्रवासी भारतीय की ओसीआई रद। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)


लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की एक ब्रिटिश कश्मीरी प्रोफेसर ने दावा किया है कि भारत विरोधी गतिविधियों के कारण भारतीय अधिकारियों ने उनकी प्रवासी भारतीय नागरिकता (ओसीआई) रद कर दी है।

निताशा कौल ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर भारत सरकार से प्राप्त पत्र का विवरण पोस्ट किया, जिसमें उन पर दुर्भावना से प्रेरित होने और तथ्यों या इतिहास की पूर्ण अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है। यह घटनाक्रम फरवरी में उनके पिछले पोस्ट के बाद सामने आया है, जब शिक्षाविद ने बेंगलुरु में एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत में प्रवेश न करने देने को लेकर पलटवार किया था।


ओसीआई रद करने की दी जानकारीकौल ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि जानती हूं कि नफरत के खिलाफ बोलने पर भारत में शिक्षाविदों को गिरफ्तार करना भारत के बाहर के शिक्षाविदों के लिए देश और परिवार तक पहुंच को खत्म करने से जुड़ा हुआ है।


लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा निर्धारित ओसीआई नियमों के तहत भारत सरकार कानून द्वारा स्थापित भारतीय संविधान के प्रति प्रवासी नागरिक की ओर से दुर्भावना व्यक्त किए जाने जैसे कुछ विशिष्ट आधारों पर किसी भी व्यक्ति का ओसीआई पंजीकरण रद कर सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages