सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, रूक-रूककर जारी है फायरिंग - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, May 23, 2025

सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, रूक-रूककर जारी है फायरिंग

 सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, रूक-रूककर जारी है फायरिंग


सीमा पर तुमरेल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादी के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो अब भी जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। सुकमा डीआरजी एसटीएफ कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी इलाके की सर्चिंग पर निकली थी तभी जंगल में छिपे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक माओवादी मारा गया।

सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर


छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादी के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो अब भी जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है।


सुकमा डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी इलाके की सर्चिंग पर निकली थी, तभी जंगल में छिपे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक माओवादी मारा गया। उधर दोनों ओर से रूक-रूककर फायरिंग जारी है। माना जा रहा है कि इसमें और भी माओवादियों के शव बरामद हो सकते हैं।


मुठभेड़ में जवानों को दी गई अंतिम सलामीनारायणपुर में बुधवार को हुई मुठभेड़ में शहीद हुए डीआरजी जवान खोटलूराम कोर्राम (नरायणपुर) और रमेश हेमला (बीजापुर) को आज नारायणपुर पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


वहीं इससे पहले नारायणपुर‍ जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 30 नक्सली समेत इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष माओवादी बसव राजू की हत्या हो गई। बताया जा रहा है बसव राजू नक्सलियों का टॉप लीडर है। आज सुबह इन सभी के शव हेलिकॉप्टर द्वारा नारायणपुर लाया गया है। माओवादियों के खिलाफ यह सुरक्षाबलों को मिली सबसे बड़ी कामयाबी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages