Nicholas Pooran ने Mohammed Siraj की स्‍लेजिंग का दिया भड़कीला जवाब, Video मचा रहा बवाल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, May 23, 2025

Nicholas Pooran ने Mohammed Siraj की स्‍लेजिंग का दिया भड़कीला जवाब, Video मचा रहा बवाल


Nicholas Pooran ने Mohammed Siraj की स्‍लेजिंग का दिया भड़कीला जवाब, Video मचा रहा बवाल

लखनऊ सुपरजांयट्स के निकोलस पूरन ने मोहम्‍मद सिराज की स्‍लेजिंग का करारा जवाब दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पूरन के रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक और मिचेल मार्श के पहले आईपीएल शतक के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से मात दी। इससे गुजरात के टॉप-2 में रहने की उम्‍मीदों को जोरदार झटका लगा है।

निकोलस पूरन ने सिराज को दिया करारा जवाब


निकोलस पूरन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर बल्‍ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से मात दी।


यह गुजरात की मौजूदा सीजन में चौथी शिकस्‍त रही और उसे लखनऊ के खिलाफ दूसरी हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने मोहम्‍मद सिराज की स्‍लेजिंग का करारा जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है।


पूरन का तंजभरा जवाबयह पल लखनऊ की पारी के 16वें ओवर में आया जब सिराज ने पूरन को कुछ खरी-खरी सुनाई। कैरेबियाई बल्‍लेबाज ने अपना आक्रामक रवैया बल्‍ले से दिखाया और सिराज की अगली दो गेंदों में जोरदार प्रहार किए। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने पहले डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया और अगली गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका जड़ दिया।

इसके बाद निकोलस पूरन ने गेंदबाज की तरफ किस का इशारा किया, जो कि तंज भरा, लेकिन गेंदबाज के लिए तगड़ा जवाब था। कमेंट्री पैनल में शामिल साइमन डुल ने इस पल पर कहा, 'अब आप क्‍या कहेंगे?' सिराज चुपचाप पीछे चले गए।

आईपीएल में नया रिकॉर्ड

पूरन ने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तरह उन्‍होंने मौजूदा सीजन में पांचवीं बार 25 से कम गेंदों में पचासा पूरा किया, जो कि आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बना। पूरन ने पिछले महीने गुजरात के खिलाफ ही दमदार अर्धशतक जमाया था, जिसके बाद वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।


पूरन ने क्‍या कहापूरन ने पारी के ब्रेक के दौरान प्रसारणकर्ता से बातचीत में कहा, 'ऐसा होता है। दुर्भाग्‍यवश मैं स्‍तर पर खरा नहीं उतरा। मैंने उसे स्‍वीकार किया और मिल रहे अवसर का पूरा लाभ उठाने की कोशिश की।'

बता दें कि पूरन (56*) के रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक और मिचेल मार्श के पहले आईपीएल शतक के दम पर लखनऊ ने अपना तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ आईपीएल स्‍कोर बनाया। लखनऊ ने 235/2 का स्‍कोर बनाया। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 202/9 का स्‍कोर बना सकी। इसी के साथ गुजरात के टॉप-2 में रहने की उम्‍मीदों को करारा झटका लगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages