बीरभूम में बम ब्लास्ट से 2 की मौत, दो गुटों में भड़की हिंसा के बाद मचा बवाल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, June 21, 2025

बीरभूम में बम ब्लास्ट से 2 की मौत, दो गुटों में भड़की हिंसा के बाद मचा बवाल

 बीरभूम में बम ब्लास्ट से 2 की मौत, दो गुटों में भड़की हिंसा के बाद मचा बवाल


पश्चिम बंगाल के बीरभूम में अचानक बड़ा बम धमाका हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। इस घटना के पीछे दो आपराधिक गुटों का नाम सामने आ रहा है, जिनके बीच शुरू हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया और फिर इलाके में हुए धमाके के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।



पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुआ धमाका। प्रतिकात्मक तस्वीर।


पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दो गुट आपस में भिड़े।


दोनों गुटों के बीच मुठभेड़ ने लिया हिंसक रूप।


शुक्रवार की देर रात हुआ बड़ा बम धमाका।


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में शुक्रवार की रात को भयंकर बम ब्लास्ट देखने को मिला। लभपुर ब्लॉक के पास स्थित हातिया गांव में दो गुटों के बीच अचानक हिंसा भड़क गई, जिसके बाद यह धमाका हुआ। इस दौरान दो लोगों की जान चली गई।


शनिवार को पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा में शामिल दोनों गुट आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हुई और फिर इलाके में हिंसा भड़क गई।


मृतकों की नहीं हुई पहचान

बीरभूम के एसपी अमनदीप ने घटना में दो लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने घायलों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।



क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हातिया गांव की हिंसा में शामिल दोनों गुटों में पुरानी दुश्मनी है। स्थानीय लोगों की मानें तो हिंसा में शामिल दोनों गुट सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) कांग्रेस से जुड़े हैं। दोनों गुटों पर नकली सिक्के छापने का आरोप है। हिंसा में एक तरफ शेख मैनुद्दीन और उसके सहयोही शेख मुसतफी शामिल थे। वहीं, दूसरे गुट की अगवाई शेख मुनीर कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार,



मुनीर काफी समय से मैनुद्दीन और मुस्तफी को इलाके से दूर रखने में कामयाब था। हालांकि शुक्रवार को मैनुद्दीन ने इलाके में घुसने की कोशिश की, जिसे मुनीर ने रोक दिया। इसके बाद ही दोनों गुटों ने हिंसा शुरू कर दी।
देर रात हुआ धमाका

शुक्रवार को पूरे दिन चले हिंसक घटनाओं के बाद देर रात को मैनुद्दीन और मुस्तफी हथियारों और बारूद के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बड़ा बम धमाका हुआ, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages