409 अरब डॉलर की दौलत, फिर भी नहीं चाहिए एलन मस्क को ये 5 लग्जरी चीजें - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, June 23, 2025

409 अरब डॉलर की दौलत, फिर भी नहीं चाहिए एलन मस्क को ये 5 लग्जरी चीजें

 409 अरब डॉलर की दौलत, फिर भी नहीं चाहिए एलन मस्क को ये 5 लग्जरी चीजें


एलन मस्क इस वक्त दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं लेकिन इतना पैसा होने के बाद भी मस्क का लाइफस्टाइल काफी आम लोगों जैसा ही है। 409 अरब डॉलर की संपत्ति होने के बाद भी वह लग्जरी चीजों से थोड़ा दूर ही रहते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसी ही उन 5 लग्जरी चीजों के बारे में बताते हैं जो एलन मस्क नहीं चाहते कभी उनके पास हों।



409 अरब डॉलर की दौलत, फिर भी नहीं चाहिए एलन मस्क को ये 5 लग्जरी चीजें


 क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बाद भी एलन मस्क का लाइफस्टाइल काफी आम लोगों जैसा ही है। फोर्ब्स के अनुसार, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क की इस वक्त कुल संपत्ति 409 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है, लेकिन बावजूद इसके वह लग्जरी चीजों से थोड़ा दूर ही रहते हैं। उन्होंने एक बार तो यहां तक कह दिया था कि संपत्ति इंसान पर बोझ बन जाती है। चलिए आज हम आपको ऐसी ही उन 5 लग्जरी चीजों के बारे में बताते हैं जो एलन मस्क नहीं चाहते कभी उनके पास हों।

मस्क को नहीं चाहिए आलीशान बंगले और घर

आपको जानकर हैरानी होगी कि 2020 और 2021 के बीच मस्क ने अपने कैलिफोर्निया के 7 घर बेच दिए थे। इन घरों को मस्क ने करीब 100 मिलियन डॉलर में बेचा था। इसके बाद मस्क टेक्सास में स्पेसएक्स साइट के पास एक छोटे से 'Boxabl' प्रीफैब्रिकेटेड घर में रहने लगे। यह घर सिर्फ 375 sq. ft. का है, जिसकी कीमत 50 हजार डॉलर बताई जाती है।

महंगे खाने पर भी नहीं करते खर्चा

फेमस Astrophysicist नील डेग्रैस टायसन के साथ एक इंटरव्यू में मस्क ने बताया था कि 17 साल की ऐज में उन्होंने खुद पर टेस्ट किया तो पता चला कि वह एक दिन में सिर्फ 1 डॉलर खर्च करते हैं। वह अक्सर सस्ता खाना खाते और बाकी पैसे बचा कर अपने स्टार्टअप में इन्वेस्ट कर देते थे।


पसंद नहीं है लग्जरी फर्नीचर

मस्क की एक पुरानी पार्टनर ग्रिम्स ने तो यह भी खुलासा किया था कि मस्क कभी-कभी गरीबी रेखा से भी नीचे के हालात में बिंदास रहते हैं। ग्रिम्स के मुताबिक वह 40 हजार डॉलर के आम घर में रहते थे जहां न तो कोई सिक्योरिटी थी और न ही कोई महंगा फर्नीचर था। एक बार तो गद्दे में छेद हो जाने पर मस्क ने यह तक कह दिया कि गद्दे की साइड चेंज कर लो।

अपने नाम पर कोई परमानेंट घर नहीं

गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज ने तो यह भी बताया था कि मस्क अक्सर उनके घर पर रुकते थे। 2022 की एक TED टॉक में मस्क ने खुलासा किया था कि उनके पास अभी अपना घर नहीं है, वह दोस्तों के घर रुकते हैं।

नहीं है महंगी कारों का शोक

ऐसा भी कहा जाता है कि मस्क को महंगी कारों का भी कोई शोक नहीं है। उन्होंने एक बार 1 मिलियन डॉलर की मैकलेरन F1 कार खरीदी थी, लेकिन इसे दिखाते समय वह क्रैश हो गई। इसके बाद मस्क ने उस कार को कभी चेंज नहीं और अब वह ज्यादतर टेस्ला की गाड़ियां ही चलाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages