एक-दूजे के होंगे रिंकू-प्रिया… 8 जून को होगी सगाई; शादी की डेट भी तय
Rinku Singh Priya Saroj wedding date भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता फाइनल हो गया है। आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद 8 जून को दोनों एक-दूसरे को रिंग पहनाने को तैयार हैं। अगले रविवार यानी 8 जून को लखनऊ के फाइव स्टार होटल में रिंकू-प्रिया की सगाई होने जा रही है।

Rinku Singh Priya Saroj wedding date: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता फाइनल हो गया है। आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद 8 जून को दोनों एक-दूसरे को रिंग पहनाने को तैयार हैं।
अगले रविवार यानी 8 जून को लखनऊ के फाइव स्टार होटल में रिंकू-प्रिया की सगाई होने जा रही है, जबकि शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में वह सात फेरे लेंगे।
Rinku Singh और Priya Saroj जल्द करेंगे शादीदरअसल, रिंकू और प्रिया की शादी की खबरें इस साल जनवरी में तब सुर्खियों में आई थीं, जब प्रिया के पिता, करकर तूफानी (जो एक सपा विधायक हैं) ने पुष्टि की थी कि उनके परिवार ने रिंकू के पिता के साथ शादी को लेकर बातचीत की है।
बता दें कि रिंकू और प्रिया की लवस्टोरी बेहद दिलचस्प है। 2 साल पहले की बात है जब आईपीएल 2023 में रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर केकेआर को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की केकेआर के सीनियर क्रिकेटर से दोस्ती गहरी हुई और उनकी शादी में वह पहली बार प्रिया से मिले। धीरे-धीरे फिर दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ा।
फिर दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक जानने के बाद शादी करने का मन बनाया। अब दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 जून को रिंकू-प्रिया की सगाई होनी है और 18 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
फिल्मी सितारों का भी जमावड़ा दिखेगारिंकू सिंह की पॉपुलेरिटी से हर कोई वाकिफ हैं। वहीं, प्रिया सरोज भी राजनीति में काफी फेमस है। ऐसे में नवंबर में दोनों की शादी में राजनेता फिल्मी सितारे और उद्योगपति शामिल होते हुए नजर आ सकते हैं।
दोनों की सगाई की पहले उड़ी थी अफवाहेंरिंकू और प्रिया की सगाई की अफवाहें पहले उड़ी थी, जिसको लेकर प्रिया के पिता ने एक निजी चैनल से बातचीत में सच बताया था। उन्होंने ये पुष्टि की थी कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन सगाई नहीं हुई।
मछलीशहर से सांसद हैं प्रियाप्रिया सरोजा का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 साल की उम्र के बाद ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के अलग कार्यक्रमों में भीसक्रिय भागीदारी निभाती हैं। वह वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं।
महज 25 साल की उम्र में उन्होंने भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने का काम किया। उन्होंने मछलीशहर सीट जीती थी। उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सासंद रहे हैं। उन्होंने 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।
मुश्किलों से निकलकर चमके रिंकूरिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को यूपी के अलीगढ़ में हुआ। उन्होंने अपने घर में गरीबी को अच्छे से देखा है। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे और भाई ऑटो रिक्शा चलाता था। रिंकू के पांच भाई हैं और बहन भी हैं। उन्होंने केवल स्कूली शिक्षा हासिल की। 9वीं क्लास में वह फेल हो गए थे, इसके बाद उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की। हालांकि, उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा।
यूपी की अंडर-16 से रणजी टीम तक का सफर किया। 2017 में वह आईपीएल का हिस्सा बने। 2018 में शाहरुख खान की केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा। आईपीएल में एक मैच में लगातार 5 छक्के लगाने के बाद रिंकू को खूब पहचान मिली।
उन्होंने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। अब तक वह भारत के लिए 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच में 55 रन बनाए हैं और 33 टी20I मैच खेलते हुए 546 रन अब तक बनाए हैं।
No comments:
Post a Comment