क्यों Aamir Khan से फिल्म नहीं मांगते 'तारे जमीन पर' के 'ईशान', बोले- वह मेरे भाई नहीं हैं... - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, June 23, 2025

क्यों Aamir Khan से फिल्म नहीं मांगते 'तारे जमीन पर' के 'ईशान', बोले- वह मेरे भाई नहीं हैं...

 क्यों Aamir Khan से फिल्म नहीं मांगते 'तारे जमीन पर' के 'ईशान', बोले- वह मेरे भाई नहीं हैं...


दर्शील सफारी ने आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। इस फिल्म के बाद दर्शील ने कई मूवीज में काम किया, लेकिन तारे जमीन पर जैसी कामयाबी नहीं मिली। हाल ही में, दर्शील ने बताया कि उन्होंने कभी आमिर खान (Aamir Khan) से काम क्यों नहीं मांगा।



आमिर खान से काम न मांगने पर बोले दर्शील सफारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


दर्शील सफारी (Darsheel Safary) 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे जमीन पर में डिस्लेक्सिया से पीड़ित 8 साल के बच्चे ईशान की भूमिका निभाकर मशहूर हुए थे। आमिर खान स्टारर मूवी के बाद उन्होंने बम बम भोले, जोकोमन, मिडनाइट्स चिल्ड्रन, कच एक्सप्रेस और फुले जैसी फिल्में कीं।


दर्शील सफारी का के बाद आमिर खान के साथ बॉन्ड भी काफी अच्छा हो गया। यहां तक कि सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) की स्क्रीनिंग में दर्शील भी आए थे और उन्होंने आमिर की फिल्म को काफी सराहा था। मगर इतने साल के बॉन्ड के बावजूद आखिर दर्शील ने उनसे कोई फिल्म क्यों नहीं मांगी, इस बारे में अभिनेता ने खुलासा किया है।


पांच साल से खुद के दम पर कर रहे काम

दर्शील सफारी ने मिड-डे के साथ बातचीत में बताया कि वह शर्म के कारण कभी भी आमिर से काम नहीं मांगते हैं। अभिनेता ने कहा, "महामारी के बाद मैंने जो भी काम किया है, वह बिना किसी कॉन्टैक्ट के किया है। ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट से मुझे यह समझने में मदद मिलती है कि मैं कोई भी रोल करने में सक्षम हूं या नहीं और इससे निर्माता-निर्देशकों को यह समझने में भी मदद मिलती है कि मैं उसमें फिट हूं या नहीं।"




Photo Credit - IMDb
आमिर खान से काम मांगने में आती है शर्म

दर्शील सफारी ने आगे कहा, "लोग इस बात से नाराज हो जाते हैं कि मैं आमिर खान से काम नहीं मांगता लेकिन मुझे ऐसा करने में बहुत शर्म आती है। वह मेरे भाई नहीं है कि मैं उन्हें फोन करके कहूं, 'प्लीज मुझे कोई स्क्रिप्ट दिलवा दो।' मैंने सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं भेजना चुना है, जैसे उनके जन्मदिन पर एक टेक्स्ट मैसेज। यह मेरी पसंद है।"

तारे जमीन पर की तरह सीक्वल भी कर रहा कमाल

मालूम हो कि तारे जमीन पर 2007 की हिट फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म आमिर खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। वह आर्ट टीचर की भूमिका में नजर आए थे। 18 साल बाद इसका सीक्वल सितारे जमीन पर रिलीज हुआ है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक हाफ सेंचुरी मार चुकी है। फिल्म की कहानी स्पेशली एबेल्ड बच्चों पर आधारित है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages