शुभ मन के साथ खेले यशस्‍वी जायसवाल, भारत ने पहले दिन बनाए कई रिकॉर्ड - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, June 21, 2025

शुभ मन के साथ खेले यशस्‍वी जायसवाल, भारत ने पहले दिन बनाए कई रिकॉर्ड

 शुभ मन के साथ खेले यशस्‍वी जायसवाल, भारत ने पहले दिन बनाए कई रिकॉर्ड


रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्‍यास के बाद पहला टेस्‍ट खेल रही भारतीय टीम ने बेहरीन प्रदर्शन किया। हेडिंग्‍ले में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। यशस्‍वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को धांंंसू शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। पहले दिन स्‍टंप तक भारत ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं।



शुभमन गिल शतक लगाकर नाबाद। इमेज- पीटीआई


 भारतीय टेस्‍ट में शुभमन गिल युग की धमाकेदार शुरुआत हुई। हेडिंग्‍ले में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नए तेवर के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम को यशस्‍वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की पार्टनरशिप हुई। भारतीय ओपनर्स ने लीड्स में 39 साल बाद 50 से ज्‍यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इसके अलावा भी हेडिंग्‍ले टेस्‍ट के पहले दिन कई रिकॉर्ड बने।

दौरे के पहले दिन दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़े

टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से पहले सलामी बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल और फिर कप्‍तान शुभमन गिल ने शतक लगाया। यशस्‍वी ने 16 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 159 गेंदों पर 101 रन बनाए। वहीं गिल 127 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके साथ ही इन दोनों ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया। यह जोड़ी दौरे के पहले दिन शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं।


सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग बनाम दक्षिण अफ्रीका: 2001
शिखर धवन और चेतेश्‍वर पुजारा बनाम श्रीलंका: 2017
जायसवाल और शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड: 2025
पहले दिन बना दिए 359 रन

जायसवाल और गिल के शतक के साथ ही ऋषभ पंत की फिफ्टी के चलते भारत ने पहले दिन स्‍टंप तक 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी के 101 रन के अलावा केएल राहुल ने 42 रन बनाए। डेब्‍यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन का खाता नहीं खुला। साथ ही गिल 127 और पंत 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दौरे के पहले दिन 300+ रन399/3 बनाम श्रीलंका: 2017
372/7 बनाम दक्षिण अफ्रीका:2001
359/3 बनाम इंग्लैंड: 2025
356/2 बनाम पाकिस्तान: 2004
302/4 बनाम वेस्टइंडीज: 2016
भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पहली पारी में शतक164* रन: विजय हजारे बनाम इंग्लैंड, 1951
116 रन: सुनील गावस्कर बनाम न्यूजीलैंड, 1976
115 रन: विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014
102*रन: शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025
इंग्लैंड में पहली टेस्ट पारी में भारत के लिए शतक146 रन: मुरली विजय- 2014
133 रन: विजय मांजरेकर- 1952
131 रन सौरव गांगुली- 1996
129* रन: संदीप पाटिल- 1982
101 रन: यशस्वी जायसवाल- 2025

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages