नहीं आ रहा Galaxy Z Fold 7 Ultra, Fold 7 में ही मिलेगा Ultra वाला एक्सपीरिएंस; टिप्स्टर का दावा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, June 8, 2025

नहीं आ रहा Galaxy Z Fold 7 Ultra, Fold 7 में ही मिलेगा Ultra वाला एक्सपीरिएंस; टिप्स्टर का दावा

नहीं आ रहा Galaxy Z Fold 7 Ultra, Fold 7 में ही मिलेगा Ultra वाला एक्सपीरिएंस; टिप्स्टर का दावा

Samsung ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन्स को टीज़ किया जिसमें Ultra शब्द पर जोर दिया गया। इससे Galaxy Z Fold 7 Ultra की अटकलें लगीं लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक कोई Ultra मॉडल नहीं आएगा। Galaxy Z Fold 7 ही Ultra फीचर्स देगा। ये फोन Galaxy Z Flip 7 के साथ जुलाई में न्यूयॉर्क के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। Photo- Galaxy Z Fold 6.


Samsung ने हाल ही में अपने अपकमिंग फोल्डेबल्स को टीज किया, जिसमें 'Ultra' शब्द पर जोर दिया गया था। इस टीजर ने अटकलें शुरू कीं कि Samsung इस साल Galaxy Z Fold लाइनअप में Ultra-ब्रांडेड वर्जन लाएगा- Galaxy Z Fold 7 Ultra। हालांकि, एक भरोसेमंद टिप्स्टर ने अब दावा किया है कि कोई Ultra मॉडल नहीं होगा, बल्कि Galaxy Z Fold 7 ही Ultra एक्सपीरियंस देगा। Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7 को Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसके जुलाई में न्यूयॉर्क में होने की चर्चा है।


Galaxy Z Fold 7 Ultra नहीं आ रहा
X पर Max Jambor ने Galaxy Z Fold 7 के नए Ultra-ब्रांडेड मॉडल की लॉन्च अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने सुझाव दिया कि Samsung ने Ultra शब्द का इस्तेमाल नेक्स्ट-जेनरेशन फोल्डेबल्स के लॉन्च के लिए हाइप बनाने के लिए किया। Jambor ने लिखा, 'कम से कम इस समर कोई Ultra मॉडल नहीं है।' उन्होंने कहा, इसके बजाय 'Galaxy Z Fold 7 ही Ultra फीचर्स लाएगा।'

इस हफ्ते की शुरुआत में, Samsung ने 'Ultra' शब्द का इस्तेमाल कर नए प्रोडक्ट का हिंट दिया। फोन को बुक-स्टाइल फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के साथ दिखाया गया। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि ये Galaxy Z Fold 7 का हायर-एंड वेरिएंट होगा। कंपनी ने नए मॉडल के लिए Galaxy AI फीचर्स का वादा किया। लेटेस्ट लीक बताती है कि नए अपग्रेड्स बिना अलग Ultra मॉडल के फ्लैगशिप यूज़र एक्सपीरियंस देंगे।



Samsung कथित तौर पर अगले महीने Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 लॉन्च करेगा। मिली जानकारी के मुताबिक Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट न्यूयॉर्क सिटी में होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, Galaxy Z Flip 7 कुछ मार्केट्स, जैसे कोरिया, में कंपनी के इन-हाउस Exynos 2500 चिपसेट पर चलेगा। इसके उलट, Galaxy Z Fold 7 सभी मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर यूज करेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, Galaxy Z Fold 7 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB RAM और स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। वहीं, Galaxy Z Flip 7 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB रैम और स्टोरेज मॉडल्स में ऑफर हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक, Samsung नए फोल्डेबल्स के साथ Galaxy Z Flip 7 का Fan Edition वर्जन भी लॉन्च कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages