Mohanlal ने किसे मारा था जोरदार थप्पड़? बर्दाश्त नहीं कर पाए थे इस सुपरस्टार की बुराई - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, June 9, 2025

Mohanlal ने किसे मारा था जोरदार थप्पड़? बर्दाश्त नहीं कर पाए थे इस सुपरस्टार की बुराई

 Mohanlal ने किसे मारा था जोरदार थप्पड़? बर्दाश्त नहीं कर पाए थे इस सुपरस्टार की बुराई


थुडारम स्टार मोहनलाल (Mohanlal) ने मलयालम सिनेमा पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। बड़े पर्दे पर एक्शन से खलनायकों की छुट्टी करने वाले मोहनलाल रियल लाइफ में भी एक शख्स को थप्पड़ मार चुके हैं। एक बार खुद मोहनलाल ने थप्पड़ मारने की खबर पर बात की थी। जानिए इस बारे में।

मोहनलाल ने शख्स को मारा था जोरदार थप्पड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) यूं तो शांत स्वभाव के लगते हैं, लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो वह थप्पड़ मारने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। एक बार उन्होंने एक शख्स को जोरदार थप्पड़ मार दिया था जिसके बारे में खुद एक्टर ने खुलासा किया था।


थुडारम से तहलका मचाने वाले 65 साल के मोहनलाल ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने कैसे एक शख्स को थप्पड़ मार दिया था। वह एक मलयालम सुपरस्टार की बुराई कर रहा था। शख्स जिस सुपरस्टार की बुराई कर रहा था, वो प्रेम नजीर (Prem Nazeer) थे। वह व्यक्ति लगातार प्रेम नजीर के बारे में अपमानजनक बातें कर रहा था। मोहनलाल ने कुछ देर तक इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब उस व्यक्ति ने अपनी हदें पार कर दीं तो मोहनलाल अपने हाथ नहीं रोक पाए।


जब बौखलाए मोहनलाल ने मारा शख्स को थप्पड़मोहनलाल ने इस किस्से का जिक्र एक चैट शो में किया था। वह एक बार जॉन ब्रिटास होस्टेड कैराली टीवी के जेबी जंक्शन चैट शो पर गए थे, जहां उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ मारने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था, "ऐसी चीजें होती रहती हैं। आप किसी को तभी मारते हैं जब आपके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता, है न? हालांकि, अब भी अगर ऐसी स्थिति आती है तो मैं भी ऐसा ही करूंगा।"




क्यों मोहनलाल ने मारा था थप्पड़?

थुडारम (Thudarum) स्टार ने आगे बताया था कि आखिर वह क्यों अपने हाथ नहीं रोक पाए थे। उन्होंने कहा था, "यह एक रिफ्लेक्स एक्शन है, है न? जब कोई लंबे समय तक उस तरह की बातें कहता रहता है। वह लगातार दो से तीन घंटे तक उस व्यक्ति (प्रेम नजीर) का मजाक उड़ाता रहा। हर चीज की अपनी एक लिमिट है। आप उससे आगे नहीं जा सकते। उस समय मैंने ऐसा किया। अब भी कभी ऐसा होगा तो मेरा रिएक्शन ऐसा ही होगा।" हालांकि, अभिनेता ने यह रिवील नहीं किया था कि उन्होंने किसे मारा था।


कौन थे प्रेम नजीर?प्रेम नजीर भारतीय सिनेमा के हीरा कहलाए जाते थे। उन्होंने दशकों तक सिनेमा पर राज किया और अपने करियर में 720 से भी ज्यादा फिल्में कीं, वो भी बतौर लीड एक्टर। मोहनलाल ने प्रेम नजीर के साथ कई फिल्मों में साथ काम किया जिसमें लाल अमेरिकायिल (1989), थेनम वायम्बम (1981), अट्टकलसम (1983), संचारी (1981), पदयोत्तम (1982), मराक्किलोरिक्कलम (1983), अत्तीमारी (1981), एन्ते कथा (1983) और कदाथनदान अंबाडी (1990) फिल्में शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages